लाइव न्यूज़ :

Mother's Day: सारा अली खान ने स्पेशल अंदाज में किया मदर्स डे विश, आप भी कर सकते हैं मां के लिए ये 5 सरप्राइज प्लान

By मेघना वर्मा | Updated: May 10, 2020 09:19 IST

लॉकडाउन की वजह से बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने घर नहीं जा पाए। बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने परिवार से दूर हैं। ऐसे में आप वीडियो मैसेज के जरिए मां को प्यार का संदेश दे सकते हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देसारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जन्म की तस्वीर शेयर की है। मई के दूसरे इतवार को ये स्पेशल डे सभी मम्मियों को समर्पित होता है। 

आज मदर्स डे है। वैसे तो मां के प्यार की कोई कीमत नहीं होती, मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे खास होता है। मां के इसी प्यार और दुलार को शुक्रिया कहने के लिए हर साल मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। मई के दूसरे इतवार को ये स्पेशल डे सभी मम्मियों को समर्पित होता है। 

पश्चिम से आई इस सभ्यता को देशवासी पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। कोई इस दिन अपनी मां को तोहफे देता है तो कोई उन्हें अपने अंदाज में खास फील करवाता है। एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी अपनी मां अमृता सिंह को मदर्स डे पर स्पेशल वे में विश किया है। 

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जन्म की तस्वीर शेयर की है। जिसमें अमृता सिंह के साथ सारा अली खान और एक्ट्रेस की नानी भी दिखाई दे रही हैं। सारा अली खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- 'मेरी मां की मां...आपको शुक्रिया कि आपने मेरी मां को बनाया...' सारा की ये तस्वीर लोगों को खूब भा रही हैं। सारा इस तस्वीर में अपनी नानी की गोद में दिखाई दे रही हैं। 

जिस तरह मां हमारी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखती है उस तरह हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी मां को मदर्स डे वाले दिन स्पेशल फील करवाएं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसा ही आइडिया जिससे आप अपनी मां को स्पेशल फील करवा सकती हैं-

1. दें घर के काम से छुट्टी

इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में घर का पूरा काम, खाने की पूरी डिमांड मां किचन में खड़ी होकर खुशी-खुशी पूरा करती है। क्यों ना इस मदर्स डे मां को घर के कामों से छुट्टी दे दें। खाना बनाने से लेकर घर की सफाई तक आप खुध करें और उन्हें एक दिन का आराम दें।

2. उनकी पसंद का हो लंच और डिनर

मां रोज आपसे पूछती है आज खाने में क्या बनाऊं? आपकी पसंद ना-पसंद का पूरा ख्याल रखती है तो क्यों ना आज खाने में सिर्फ मां की पसंदीदा डिश बनाएं और उन्हें खिलाएं। आप चाहें तो मां के लिए अपने हाथों से कुछ स्पेशल बना सकते हैं। 

3. वीडियो मैसेज से जीत लें दिल

लॉकडाउन की वजह से बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने घर नहीं जा पाए। बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने परिवार से दूर हैं। ऐसे में आप वीडियो मैसेज के जरिए मां को प्यार का संदेश दे सकते हैं।  

4. हैंड मेड कार्ड भी होगा बेस्ट

अगर आप क्रिएटिव हैं और मां को कुछ क्रिएटिव देने की सोच रहे हैं तो आप उन्हें अपने हाथों से कार्ड बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं। हैंड मेड कार्ड बनाकर अपनी और मां की कुछ तस्वीरें बना लगा सकते हैं। ये गिफ्ट आपकी मां को बहुत पसंद आएगा। 

5. पुरानी यादों को करें साझा

आप चाहें तो अपनी मां के साथ कुछ पुरानी बातें कुछ पुराने किस्से भी दोहरा सकते हैं। मां के साथ की गई कोई ट्रिप या उनके हाथ का बनाया कोई स्पेशल डिश जैसी बातों के साथ आप मां को शुक्रिया कह सकते हैं। 

टॅग्स :मदर्स डेरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े