लाइव न्यूज़ :

कहीं इस वजह से अब तक आप सिंगल तो नहीं हैं? जानें यहां...

By गुलनीत कौर | Updated: June 26, 2018 15:13 IST

कभी किसी के साथ इतना प्यार था कि आजतक उसकी यादों से बाहर नहीं आ पाए हैं, यह भी हमेशा सिंगल रहने का एक बड़ा कारण है।

Open in App

कभी ना कभी आपका सामना ऐसे लोगों से जरूर हुआ होगा जो हमेशा से ही सिंगल रहे हैं, यानी वे कभी किसी लव अफेयर में पड़े ही नहीं या फिर अगर कभी उनका किसी से रिश्ता बना भी था तो अब लंबे अरसे से वे दोबारा किसी के साथ जुड़ नहीं पाए हैं। इनके पास हमेशा सिंगल रहने के कई कारण होते हैं। लेकिन आखिर क्यूं लोग सिंगल रहते हैं और प्यार में पड़ने का विचार नहीं बनाते हैं, इसके पीछे 5 बड़े कारण हैं। ये कारण अमूमन सभी में कॉमन ही पाए जाते हैं, आइए जानते हैं:

1. खुद से प्यार

कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हें खुश रहने या जिंदगी बिताने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के जरूरत महसूस नहीं होती है। ऐसे लोग किसी और से अधिक केवल खुद से ही प्यार करते हैं। खुद की खुशी और जरूरतों का ख्याल करते हैं। इसलिए इन्हें कभी यह एहसास नहीं होता है कि इन्हें किसी साथी की जरूरत है। 

2. समझौता करने से डरते हैं

कुछ लोग अपनी जिंदगी केवल अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं। किसी दूसरे का दखल या फिर कोई आकर उन्हें कंट्रोल करे, किसी बात पर समझौता करने को कहे, ये उन्हें नहीं पसंद। रिश्ता प्यार का हो या शादी का, इसमें हर कदम पर समझौते होते हैं और इसे ना अपनाने वाले सिंगल ही रहते हैं। 

3. पास्ट से बाहर नहीं आए हैं

कभी किसी के साथ इतना प्यार था कि आजतक उसकी यादों से बाहर नहीं आ पाए हैं, यह भी हमेशा सिंगल रहने का एक बड़ा कारण है। पहले रिश्ते में धोखा मिला हो, उस दर्द से अब तक जूझ रहे हों, ऐसे में दोबारा रिश्ता बनाना मुश्किल होता है।

तो इसलिए विवाहित पुरुष करते हैं फ्लर्ट, उनसे ऐसे बनाएं दूरी

4. खुद की वास्तविकता खोने का डर

कोई नया दोस्त या साथ में काम करने वाले नए कर्मचारी, वे आपके बारे में क्या सोचते हैं, आप उससे प्रभावित होने लगते हैं। उनके हिसाब से बात करना, स्वभाव में उनके मुताबिक बदलाव लाना, यह इंसान की खुद की वास्तविकता को बदलकर रख देता है। इंसान अपनी असली पहचान खोने लगता है। इसलिए कई बार ऐसे लोग सिंगल रहना ही पसंद करते हैं। ताकि वे किसी और के हिसाब से खुद को ना बदलें। 

5. रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं

कई बार हम दूसरों के रिश्ते में चल रहे उतार-चढ़ाव को देखने भर से ही डर जाते हैं और यह कयास लगाने लगते हैं कि हम शायद अभी इन परिवर्तनों के लिए तैयार नहीं हैं। शायद थोड़ा समय लगेगा। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कभी भी तैयार नहीं हो पाते हैं और सिंगल ही रह जाते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े