इन 3 कारणों से लड़के देते हैं प्यार में धोखा

By गुलनीत कौर | Published: May 10, 2018 03:45 PM2018-05-10T15:45:42+5:302018-05-10T15:45:42+5:30

मौजूदा रिश्ते में जब तनाव हद से ज्यादा बढ़ जाए तो लड़का बाहर अपनी खुशी खोजने लगता है और इसी के बाद उसके मन में पार्टनर को धोखा देने की चाहत आती है।

Reasons why boyfriend cheat their girlfriend in relationship in hindi | इन 3 कारणों से लड़के देते हैं प्यार में धोखा

इन 3 कारणों से लड़के देते हैं प्यार में धोखा

किसी भी नए रिलेशनशिप में दोनों के बीच जोश और उत्साह होता है। चेहरे पर ही खुशी की झलक मिल जाती है। लेकिन जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ता है आपसी मतभेद के अलावा मन में कुछ डर भी चलने लगता है। यह डर होता है कि कहीं वो धोखा तो नहीं देगा। लड़कियों को रिलेशनशिप में अक्सर यह चिंता लगी रहती है कि कहीं बॉयफ्रेंड का किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर तो नहीं है, कहीं वो टाइमपास तो नहीं कर रहा है। अगर आपके भी मन में ऐसे सवाल चल रहे हैं तो पहले ये जान लें कि किन कारणों से लड़के रिलेशनशिप में धोखा देते हैं। अगर इन वजहों को ही हटा दिया जाए तो वह कभी आपको छोड़कर नहीं जाएगा। 

बाहरी आकर्षण

किसी दूसरे की ओर आकर्षित हो जाना रिश्ता टूटने का सबसे बड़ा कारण है। कुछ लोगों की आदत होती है कि वे घर के बाहर खुशियों को खोजते हैं। आजकल के मॉडर्न जमाने में लोग जल्द से जल्द दोस्ती कर लेते हैं और फिर यह दोस्ती कब सेक्सुअल अट्रैक्शन की ओर बढ़ जाती है मालूम भी नहीं पड़ता। इसी कारण से बने बनाए रिश्ते टूट जाते हैं।

यह भी पढ़ें: वापस लौट आएगा दोनों के बीच का प्यार और रोमांस, फॉलो करें ये 4 टिप्स

खुशी के कारण

मौजूदा रिश्ते में जब तनाव हद से ज्यादा बढ़ जाए तो लड़का बाहर अपनी खुशी खोजने लगता है। नए दोस्त बनाता है और इन नए दोस्तों में कई बार उसे कोई ऐसा मिल जाता है जो उसे दोस्त से अधिक भी लगने लगता है। और फिर केवल अपनी खुशी की खातिर लड़के में अपनी पार्टनर को धोखा देने की प्रवृति आ जाती है। 

बदले की भावना

रिश्ता बहुत बिगड़ जाए तो पार्टनर जान बूझकर धोखा देने की प्रवृति पर आ जाता है। वह साथी के प्रति बदले की भावना रखने लगता है। इस तरह के रिश्ते यदि एक बार टूट जाएं तो उन्हें दोबारा जोड़ पाना असंभव होता है। 

Web Title: Reasons why boyfriend cheat their girlfriend in relationship in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे