Rakhi Gift Idea: शादी-शुदा है आपकी बहन तो उन्हें दे सकते हैं घर-गृहस्थी से जुड़े ये गिफ्ट, कम पैसों में बन जाएगी बात

By मेघना वर्मा | Published: July 22, 2020 06:14 AM2020-07-22T06:14:53+5:302020-07-22T06:14:53+5:30

हर साल रक्षाबंधन से कुछ ही दिन पहले ये आईडिया सोचा जाने लगता है कि इस बार बहन को रक्षाबंधन पर क्या दिया जाए।

Rakhi Gift Idea, rakhi par sister ke liye gift, gift ideas for sister on this raksha bandhan | Rakhi Gift Idea: शादी-शुदा है आपकी बहन तो उन्हें दे सकते हैं घर-गृहस्थी से जुड़े ये गिफ्ट, कम पैसों में बन जाएगी बात

Rakhi Gift Idea: शादी-शुदा है आपकी बहन तो उन्हें दे सकते हैं घर-गृहस्थी से जुड़े ये गिफ्ट, कम पैसों में बन जाएगी बात

Highlightsइस साल रक्षाबंधन 3 अगस्त को पड़ रहा है। रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 3 अगस्त को पड़ रहा है। भाई-बहनों के इस त्योहार में जहां बहनें भाईयों को रक्षा सूत्र या राखी बांधती हैं वहीं भाई अपनी बहनों को इसके बदले रक्षा का वचन देते हैं। सिर्फ यही नहीं भाई अपनी बहनों को गिफ्ट भी देते हैं। 

हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाले इस त्योहार में बहनों के लिए गिफ्ट खरीदना भाईयों के लिए सबसे पेंचिदा काम बन जाता है। बहनें छोटी और कुंवारी हों तो ये काम थोड़ा आसान जरूर लगता है मगर बहनें बड़ी और शादी-शुदा हों तो उन्हें क्या गिफ्ट दिया जाए, आधा वक्त तो यही सोचने में लग जाता है। 

हर साल रक्षाबंधन से कुछ ही दिन पहले ये आईडिया सोचा जाने लगता है कि इस बार बहन को रक्षाबंधन पर क्या दिया जाए। कुछ लोग थक-हार कर अंत में बस चॉकलेट खरीद लेते हैं तो कुछ सिर्फ पैसे ही दे देते हैं। आपकी इसी समस्या का सिल्युशन आज हम लाए हैं। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ही गिफ्ट आईडियाज देने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी प्यारी बड़ी बहन को अच्छा सा तोहफा दे सकते हैं। ये तोहफे उनके घर-गृहस्थी से भी जुड़े होंगे जो उन्हें बेहद पसंद आएंगे-

1. बेड शीट सेट

इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन को कुछ हटकर गिफ्ट करना चाहते हैं तो उनके लिए सुंदर सी और शोअर सी बेडशीट का सेट गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में बहुत सारी वैरायटि और रेंज में ये आसानी से मिल जाएंगी। फिर बहन जब-जब भी अपनी ससुराल में ये चादर बिछाएगी उन्हें आपकी याद जरूर आएगी।

2. कुक वेयर सेट

घर और गृहस्थी में सबसे ज्यादा काम के होते हैं ये कुक वेयर सेट। अगर आपकी बहन को कुकिंग का शौक है तो आप उन्हें इस रक्षाबंधन पर कुक वेयर सेट भी दे सकते हैं। इसमें जरूरत के वो सभी सामान होंगे जो कुकिंग के टाइम आपकी बहन इस्तेमाल करती करेगी।

3. वॉल क्लॉक

रक्षाबंधन पर ये भी एक अच्छा उपहार हो सकता है। अपनी बहन के घर के लिए आप उन्हें अच्छी सी वॉल क्लॉक गिफ्ट कर सकते हैं। इससे वो अपने घर पर लगाएंगी। मार्केट में कस्टमाइज वॉच भी मिलती है। आप चाहें तो उसे भी अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं। 

4. गिफ्ट कार्ड

अगर आपको अपनी बहन को देने के लिए कोई भी गिफ्ट कार्ड समझ नहीं आ रहा है तो आप उन्हें किसी शॉपिंग साइट का गिफ्ट कार्ड भी गिफ्ट कर सकते हैं। जिससे वो अपनी पसंद का कोई भी सामान खरीद सकती हैं। 

5. डेकोरेटिव आइटम्स

मार्केट में बहुत सारे डेकोरेटिव आइट्म्स भी हैं। आप चाहें तो इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन को कोई बढ़िया सा डेकोरेटिव आइम भी गिफ्ट कर सकते हैं। जिसे लेकर वो अपने घर को और सुंदर बना सकती हैं।

Web Title: Rakhi Gift Idea, rakhi par sister ke liye gift, gift ideas for sister on this raksha bandhan

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे