पहली डेट पर इन 7 सवालों से चिढ़ जाती हैं लड़कियां, पारा हो जाता है हाई

By मेघना वर्मा | Published: July 5, 2020 10:22 AM2020-07-05T10:22:49+5:302020-07-05T10:22:49+5:30

लड़का हो या लड़की दोनों के ही पहली डेट के एक्सपीरिएंस अलग-अलग होते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका ये अनुभव अच्छा नहीं होता।

questions do not ask girl on first date, questions women hate being asked on date | पहली डेट पर इन 7 सवालों से चिढ़ जाती हैं लड़कियां, पारा हो जाता है हाई

पहली डेट पर इन 7 सवालों से चिढ़ जाती हैं लड़कियां, पारा हो जाता है हाई

Highlightsहर लड़की इतनी सहज नहीं होती कि पहली ही मुलाकात में सेक्स फैंटसी डिस्कस करने लगे। अभी ठीक से मिले ही नहीं कि फैमिली प्लानिंग का आपका ये सवाल उन्हें गुस्सा भी दिला सकता है।

आज के सोशल मीडिया के जमाने में लोग एर रिलेशनशिप में आने से पहले या शादी करने से पहले एक-दूसरे को जानते हैं और समझते हैं। एक-दूसरे को डेट करते हैं। पहली डेट के लिए हर लड़का-लड़की बहुत एक्साइटेड होते हैं। क्या पहनेंगे, कहां जाएंगें, कैसे बात करेंगे जैसे सवाल उनके दिमाग में कौंधते रहते हैं। पहली डेट पर वो ब्लश ही करते रहते हैं। इसी डेट पर सामने वाले के बारे में जानने को उसे समझने का मौका मिलता है। 

लड़का हो या लड़की दोनों के ही पहली डेट के एक्सपीरिएंस अलग-अलग होते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका ये अनुभव अच्छा नहीं होता। कुछ सवाल सामने वाले से ऐसे पूछ लिए जाते हैं जिनकी उन्हें उम्मीद नहीं होती। खासकर लड़कियों से कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं जिसे सुनकर उनका पारा हाई हो जाता है। 

आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो सवाल-

1. आप इस रिश्ते को कहां देखना चाहती हैं?

पहली ही मुलाकात में ये सवाल उन्हें अटपटा लगता है। किसी के लिए भी प्यार या शादी का रिश्ता जिंदगी भर का होता है। बिना जाने समझे रिश्ते में आगे बढ़ना सही नहीं। इसलिए आपका ये सवाल पहली मुलाकात के लिए सही नहीं। पहले उन्हें आपको समझने का मौका दीजिए। आप भी उन्हें समझिए तभी आगे बढ़िए।

2. अपने पास्ट के बारे में बताइए

किसी के लिए भी उसका पास्ट रिलेशनशिप बहुत पेनफुल होता है। अगर पहली ही मुलाकात में आप उनसे ये पूछेंगे तो आपका इम्प्रेशन उनके ऊपर बहुत बेकार होगा। इसलिए इस सवाल को बाद के लिए रखें। 

3. आपको बच्चे चाहिए

अभी ठीक से मिले ही नहीं कि फैमिली प्लानिंग का आपका ये सवाल उन्हें गुस्सा भी दिला सकता है। अपनी लाइफ को इंज्वॉय करने से पहले ही आप उन पर एक बड़ी जिम्मेदारी को लेकर सवाल करेंगे तो उन्हें गुस्सा ही आएगा।

4. आपकी सेक्सुअल फैंटसी क्या है

हर लड़की इतनी सहज नहीं होती कि पहली ही मुलाकात में सेक्स फैंटसी डिस्कस करने लगे। ये सवाल आप ना ही करें तो बेहतर। हो सकता है इस सवाल का इतना बुरा असर पड़े कि वो आपसे दुबारा कभी मिलना ही ना चाहें।

5. आप ड्राइव भी कर सकती हैं

आज की लड़कियां सबकुछ कर सकती हैं। ऐसे में ड्राइविंग को लेकर की गई आपकी ये बात उन्हें आपकी सोच पर सवाल उठाने को मजबूर कर देगी। इसलिए इतने आश्चर्य में ये सवाल करने की जरूरत नहीं।

6. आपका सैलरी पैकेज क्या है

किसी की सैलरी उसकी बहुत पर्सनल चीजों में से एक होती है। इसलिए पहली मुलाकात में आपका ये सवाल करना गलत है। सैलरी को लेकर कोई भी बात आपका नेगेटिव असल ही डालेगी।

7. आपके लाइफ का सबसे बड़ा रिग्रेट क्या है

ये भी बहुत ज्यादा पर्सनल सवाल हो सकता है। ये सवाल करके आप उनसे ये कहने की कोशिश कर रहे हैं कि वो अपना डार्केस्ट और डीपेस्ट सीक्रेट आपके साथ शेयर करें। इसलिए ये सवाल ना ही करें तो बेहतर।

Web Title: questions do not ask girl on first date, questions women hate being asked on date

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे