लाइव न्यूज़ :

Happy Propose Day : इस तरह के लड़कों का प्रपोजल तुरंत रिजेक्ट कर देती हैं लड़कियां

By उस्मान | Updated: February 8, 2019 07:40 IST

Propose Day : कुछ ऐसी बातें हैं, अगर किसी लड़की को लड़के में दिख जाएं, तो वो उसकी ओर जल्दी आकर्षित नहीं होती हैं। अगर आप आज अपनी किसी लड़की को प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले इन बातों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।

Open in App

आज प्रपोज डे (Propose Day) है। इजहार-ए-इश्क का यह दिन हर साल वैलेंटाइन वीक (Valentine’s Week) के दौरान 8 फरवरी को मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) से पहले प्रपोज डे मनाने के पीछे लोगों का यह कारण होता है कि वो सिर्फ एक ऐसा स्पेशल दिन चाहते हैं, जब वो अपने मन की बात अपने प्रेमी-प्रेमिका या दोस्त से अच्छे से बोल सकें। 

क्या आप जानते हैं कि लड़कियों को लड़कों में सबसे पहले क्या पसंद आता है? कुछ ऐसी बातें हैं, अगर किसी लड़की को लड़के में दिख जाएं, तो वो उसकी ओर जल्दी आकर्षित नहीं होती हैं। अगर आप आज अपनी किसी लड़की को प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले इन बातों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।  

1) सिर्फ अपने बारे में ही बात करनालड़कियां ऐसे लड़कों को पसंद नहीं करती हैं, जो हमेशा सिर्फ अपने बारे में ही बात करता रहता है और आपको बोलने का जरा भी मौका नहीं देता है। लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं, जो उनकी बातें मानते और समझते हैं। इससे लड़कियों को ऐसा लगता है कि आप सिर्फ अपने से ही मतलब रखते हैं। अगर आप लड़की की 'हां' सुनना चाहते हैं, तो कम्युनिकेशन दोनों तरफ से बराबर रखें।  

2) तारीफ नहीं करनालड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बेहद पसंद है। आप दोनों पहले भले ही कितनी बार मिल चुकें हो लेकिन प्रपोज के दौरान आपको लड़की की तारीफ करना नहीं भूलना चाहिए। आप उसकी सुंदरता और ड्रेस की तारीफ कर सकते हैं। 

3) साफ-सफाई नहीं रखनाअगर आपके शरीर से पसीने की दुर्गंध आती है तो समझ लें कि आपका प्रपोजल रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए प्रपोज करने जाने से पहले अच्छी तरह तैयार हों और कोई अच्छा परफ्यूम भी लगायें क्योंकि लड़कियों को परफ्यूम की स्मेल बहुत पसंद आती है। 

4) केयरिंग स्वभाव नहीं होनालड़कियों को वे लड़के बहुत अच्छे लगते हैं जो दिल से किसी की फिक्र करते हों। अगर लड़का दिखावे के लिए उसका ख्याल रखे तो लड़की इसे भांप लेती है। इसलिए दिल से केयर करने वाले लड़कियों के दिल को छू जाते हैं।

5) जल्दबाजी से आगे बढ़ना कुछ लड़के ऐसे होते हैं, जो पहली ही डेट पर बार बार मौका देखकर लड़कियों को छूने या कुछ गलत करने की कोशिश करते हैं और आपके मना करने पर भी उन पर कोई असर नहीं होता है। इसलिए इस तरह की किसी भी हरकत से बचें और सच्चे मन से अपने दिल की बात कहें। 

टॅग्स :प्रोपोज डेवैलेंटाइन डेरोज डेकिस डेहग डेचॉकलेट डेटैडी डेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब