Happy Propose Day : इस तरह के लड़कों का प्रपोजल तुरंत रिजेक्ट कर देती हैं लड़कियां
By उस्मान | Published: February 8, 2019 07:40 AM2019-02-08T07:40:50+5:302019-02-08T07:40:50+5:30
Propose Day : कुछ ऐसी बातें हैं, अगर किसी लड़की को लड़के में दिख जाएं, तो वो उसकी ओर जल्दी आकर्षित नहीं होती हैं। अगर आप आज अपनी किसी लड़की को प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले इन बातों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।
आज प्रपोज डे (Propose Day) है। इजहार-ए-इश्क का यह दिन हर साल वैलेंटाइन वीक (Valentine’s Week) के दौरान 8 फरवरी को मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) से पहले प्रपोज डे मनाने के पीछे लोगों का यह कारण होता है कि वो सिर्फ एक ऐसा स्पेशल दिन चाहते हैं, जब वो अपने मन की बात अपने प्रेमी-प्रेमिका या दोस्त से अच्छे से बोल सकें।
क्या आप जानते हैं कि लड़कियों को लड़कों में सबसे पहले क्या पसंद आता है? कुछ ऐसी बातें हैं, अगर किसी लड़की को लड़के में दिख जाएं, तो वो उसकी ओर जल्दी आकर्षित नहीं होती हैं। अगर आप आज अपनी किसी लड़की को प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले इन बातों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।
1) सिर्फ अपने बारे में ही बात करना
लड़कियां ऐसे लड़कों को पसंद नहीं करती हैं, जो हमेशा सिर्फ अपने बारे में ही बात करता रहता है और आपको बोलने का जरा भी मौका नहीं देता है। लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं, जो उनकी बातें मानते और समझते हैं। इससे लड़कियों को ऐसा लगता है कि आप सिर्फ अपने से ही मतलब रखते हैं। अगर आप लड़की की 'हां' सुनना चाहते हैं, तो कम्युनिकेशन दोनों तरफ से बराबर रखें।
2) तारीफ नहीं करना
लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बेहद पसंद है। आप दोनों पहले भले ही कितनी बार मिल चुकें हो लेकिन प्रपोज के दौरान आपको लड़की की तारीफ करना नहीं भूलना चाहिए। आप उसकी सुंदरता और ड्रेस की तारीफ कर सकते हैं।
3) साफ-सफाई नहीं रखना
अगर आपके शरीर से पसीने की दुर्गंध आती है तो समझ लें कि आपका प्रपोजल रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए प्रपोज करने जाने से पहले अच्छी तरह तैयार हों और कोई अच्छा परफ्यूम भी लगायें क्योंकि लड़कियों को परफ्यूम की स्मेल बहुत पसंद आती है।
4) केयरिंग स्वभाव नहीं होना
लड़कियों को वे लड़के बहुत अच्छे लगते हैं जो दिल से किसी की फिक्र करते हों। अगर लड़का दिखावे के लिए उसका ख्याल रखे तो लड़की इसे भांप लेती है। इसलिए दिल से केयर करने वाले लड़कियों के दिल को छू जाते हैं।
5) जल्दबाजी से आगे बढ़ना
कुछ लड़के ऐसे होते हैं, जो पहली ही डेट पर बार बार मौका देखकर लड़कियों को छूने या कुछ गलत करने की कोशिश करते हैं और आपके मना करने पर भी उन पर कोई असर नहीं होता है। इसलिए इस तरह की किसी भी हरकत से बचें और सच्चे मन से अपने दिल की बात कहें।