कुछ इस तरह होगी प्रियंका-निक की क्रिस्चियन वेडिंग, शादी में निभाई जाएंगी ये खास रस्में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 1, 2018 12:23 PM2018-12-01T12:23:57+5:302018-12-01T12:23:57+5:30

Priyanka Chopra & Nick Jonas Christian Wedding Rituals: आज की क्रिस्चियन शादी के लिए प्रियंका राल्फ लौरन का डिजाईन किया गाउन पहनने वाली हैं। इससे पहले इंटरनेशनल मेट गाला इवेंट में प्रियंका ने इस इंटरनेशनल डिज़ाइनर के ऑउटफिट पहने थे।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Christian wedding rituals | कुछ इस तरह होगी प्रियंका-निक की क्रिस्चियन वेडिंग, शादी में निभाई जाएंगी ये खास रस्में

कुछ इस तरह होगी प्रियंका-निक की क्रिस्चियन वेडिंग, शादी में निभाई जाएंगी ये खास रस्में

मीडिया ख़बरों के मुताबिक आज यानी 1 दिसंबर को बॉलीवुड की देसी गर्ल क्रिस्चियन रीति रिवाज से अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस की दुल्हनिया बन जाएंगी। दीपिका-रणवीर की तरह ही प्रियंका-निक भी दो शादियाना कर रहे हैं। जिसमें पहले क्रिस्चियन शादी होगी और 3 दिसंबर को हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की जाएगी।

अपनी आज की क्रिस्चियन शादी के लिए प्रियंका राल्फ लौरन का डिजाईन किया गाउन पहनने वाली हैं। इससे पहले इंटरनेशनल मेट गाला इवेंट में प्रियंका ने इस इंटरनेशनल डिज़ाइनर के ऑउटफिट पहने थे। हिन्दू शादी के लिए प्रियंका संदीप खोसला की कलेक्शन में नजर आएँगी। अपनी सगाई पर भी प्रियंका ने संदीप खोसला द्वारा डिजाईन की ड्रेस पहनी थी।

चलिए आपको बताते हैं क्रिस्चियन शादी के रीति-रिवाज:

शादी से पहले के रिवाज

इंगेजमेंट:
हिन्दू शादी की तरह ही क्रिस्चियन शादी में भी शादी से पहले सगाई की जाती है। इसमें दूल्हा और दुल्हन के केवल करीबी रिश्तेदार और परिवार वाले ही शामिल होते हैं। लड़का लड़की एक दूसरे को रिंग पहनाते हैं। ये रस्म चर्च या घर, कहीं भी की जा सकती है। सगाई की अंगूठी को चर्च के पादरी से पहले ही पवित्र करा लिया जाता है।

यह भी पढ़ें: शाही अंदाज में हुआ प्रियंका-निक का संगीत, इस गाने पर थिरका कपल

ब्राइडल शावर

यह एक पार्टी होती है जो दुल्हन के घर वालों या दोतों द्वारा आयोजित की जाती है। अमूमन यह एक नाईट पार्टी होती है जिसमें सभी नाच-गाने के साथ खूब एन्जॉय करते हैं।

बैचलर पार्टी

ब्राइडल शावर की तरह ही लड़के वालों की तरफ बैचलर पार्टी की जाती है। इसमें लड़के के सभी दोस्त शामिल होते हैं। पार्टी के अलावा लड़के कई बार घूमने फिरने का भी प्लान बनाते हैं। यह शादी से पहले कुंवारे मोमेंट्स को एन्जॉय करने के लिए किया जाता है। 

रोस सेरेमनी

जिस तरह हिन्दू शादी में हल्दी और फिर दूल्हा-दुल्हन को नहलाने की रस्म होती हैं, ठीक इसी त्यारह ईसाईयों में भी कुछ ऐसी ही रस्म होती है। रस्म अदा कर रहा व्यक्ति तेल में अपनी उंगलियों के पहले डुबोता है फिर दूल्हा या दुल्हन के सिर पर क्रॉस का साइन बनाता है। यह एक महत्वपूर्ण रस्म होती है।

शादी के दिन के रिवाज

दुल्हन का स्वागत

क्रिस्चियन शादी में दुल्हन के स्वागत को भी रस्म माना जाता है। इसे निभाने के लिए दुल्हन के साथ उसकी 'ब्राइड्स मेड्स' होती हैं। ये उसकी बहाने या दोस्त कोई भी हो सकती हैं। दुल्हन का स्वागत 'बेस्ट मैन' द्वारा किया जाता है। ये बेस्ट मैन दूल्हे के परिवार की ओर से होता है। 

वेडिंग वोव्स

पादरी द्वारा शादी के वचन पढ़े जाते हैं। इन वचनों को दूल्हा या दुल्हन के परिवार का कोई सदस्य भी पढ़ सकता है। अंत में गीत गाते हुए शादी की रस्म को पूरा किया जाता है और यीशु भगवान का आशीर्वाद लिया जाता है।

शादी की अंगूठियां

क्रिस्चियन रिवाज के तहत सभी लोगों में शादी से पहले सगाई नहीं की जाती है। अमूमन लोग शादी वाले दिन ही वोव्स पढ़ने के बाद रिंग एक्सचेंज करते हैं। अधिकतम तौर पर ये गोल्ड के छल्ले जैसी रिंग ही होती है। 

English summary :
Priyanka Chopra & Nick Jonas wedding: Priyanka will wear Ralph Lauren designed gown for today's Christian wedding ritual, Earlier, at the International MET Gala event, Priyanka was wearing the outfit of this international designer.


Web Title: Priyanka Chopra and Nick Jonas Christian wedding rituals

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे