शाही अंदाज में हुआ प्रियंका-निक का संगीत, इस गाने पर थिरका कपल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 1, 2018 12:14 PM2018-12-01T12:14:35+5:302018-12-01T12:14:35+5:30
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मजवाने वाली प्रियंका चोपड़ा आखिरकार शादी करने कर रही हैं।
साथ सात फेरे लेकर हमेशा के लिए उनकी हो रही हैं। ऐसे में प्रियंका का शुक्रवार को जोधपुर में संगीत हुआ है।
पिंकविला की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के संगीत सेरेमनी उम्मेद भवन पैलेस होटल के पुराने लॉन में हुआ था।जैसा की पहले से ही पता है प्रियंका के संगीत को गणेश हेगड़े द्वारा कोरियोग्राफ किया है। ऐसे में खबर के अनुसार ये संगीत पैलेस में खुले में विशाल मंच पर किया गया है। ये संगीत रात 9:00 बजे शुरू हुआ।
इस शाम की थीम 'ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर' थी और इसी थीम के मुताबिक, पूरी सजावट की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, संगीत का फंक्शन खुले में आयोजित किया गया और पूरे एरिया को भव्य लाइटों और मोर पंखों से सजाया गया। प्रियंका और निक ने कई हिंदी और पंजाबी गानों पर डान्स किया।इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के अपनी ही फिल्म के गाने तूने मारी एंट्री दिल में बजी... गाने पर निक के साथ डांस किया है।
देसी गर्ल की आज क्रिश्चियन और कल (2 दिसंबर ) हिंदू रीति रिवाज से शादी होगी। प्रियंका-निक की शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश के मेहमान भी खूब उत्साहित हैं। तीन हेलीकॉप्टर भी एयरपोर्ट पर रहेंगे, जो खास मेहमानों को वहां से सीधे उमेद भवन ले जाएंगे। अंबानी परिवार अपने चार्टर से जोधपुर पहुंच रहा है। इन मेहमानों के लिए उमेद भवन पैलेस में 64 कमरे बुक कराए हैं तो अजीत भवन के भी 65 रूम में मेहमान ठहरे हैं।