बेटे का रिश्ता तय करते वक्त माता-पिता के मन में होते हैं ये 10 सवाल, लड़की वालों को होने चाहिए पता

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: October 3, 2019 06:07 AM2019-10-03T06:07:03+5:302019-10-03T06:07:03+5:30

लड़के से ज्यादा उसके माता-पिता को अपनी बहू को लेकर कई सवाल मन में उठते हैं। जब भी वह अपने बेटे के लिए रिश्ता तय करते हैं तो कई तरह के विचार उनके मन में आते हैं। हम यहां आपको बताएंगे कि रिश्ता तय करते समय लड़के के मां-बाप के दिमाग में कौन सी बातें घूमती हैं?

Planning to get married? marriage planning tips in hindi Here's how to prepare yourself for marriage | बेटे का रिश्ता तय करते वक्त माता-पिता के मन में होते हैं ये 10 सवाल, लड़की वालों को होने चाहिए पता

बेटे का रिश्ता तय करते वक्त माता-पिता के मन में होते हैं ये 10 सवाल

Highlightsलड़की कितनी मॉर्डन है ये भी लड़के वाले पता करते हैंलड़की के क्या-क्या शौक हैं ये भी लड़के के माता-पिता जानना चाहते हैं

समाज में लड़की की उम्र ज्यादा होते ही उसकी शादी की फिकर होने लगती है। लेकिन लड़के भी जब जवानी की दहलीज पर कदम रखते हैं तो उसके माता-पिता उसकी शादी करने और बहू लाने की तैयारी में जुट जाते हैं। लड़के से ज्यादा उसके माता-पिता को अपनी बहू को लेकर कई सवाल मन में उठते हैं।

ऐसे में वो सोचते हैं कि उनकी बहू कैसे घर को संभालेंगी। उनके साथ बहू का व्यवहार कैसा रहेगा। ऐसे में जब भी वह अपने बेटे के लिए रिश्ता तय करते हैं तो कई तरह के विचार उनके मन में आते हैं। हम यहां आपको बताएंगे कि रिश्ता तय करते समय लड़के के मां-बाप के दिमाग में कौन सी बातें घूमती हैं?

1- लड़के की मां को टेंशन रहता है कि उसकी आने वाली बहू पता नहीं कैसे होगी? कहीं वो मेरे बेटे को मेरे खिलाफ न कर दें।

2- बेटे के माता-पिता के मन में ये सवाल रहता है कि कहीं बहू के घर आने के बाद बंटवारा ना हो जाएं। कहीं लड़की घर में कलह की वजह तो नहीं बनेगी।

3- घर के कामकाज में लड़की कितनी माहिर हैं ये भी लड़के वाले जरूर देखते हैं।

4- लड़की के बातचीत करने का ढंग कैसा है, कैसे उसके संस्कार है ये भी लड़के वाले नोटिस करते हैं।

5- शादी से पहले लड़के वाले इस बात की जानकारी या पूछताछ जरूर करते हैं कि कहीं लड़की को कोई अफेयर तो नहीं है। क्या ये शादी लड़की की मर्जी से हो रही है या फिर परिवार के दवाब में कर रही है।

6- कुछ लड़के वाले यह भी जानना चाहते हैं कि लड़की शादी के बाद नौकरी करेगी या नहीं। अगर कर रही है तो वो दूसरे शहर जाएगी या किस प्रोफाइल में नौकरी करेगी।

7- लड़की की सुंदरता असली है या नकली या लड़की ने मेकअप करके रखा है इस बात का भी पता करते हैं।

8- आज के जमाने में लड़कियां काफी आगे निकल चुकी है। ऐसे में लड़की कितनी मॉर्डन है ये भी लड़के वाले पता करते हैं।

9- लड़की के क्या-क्या शौक हैं ये भी लड़के के माता-पिता जानना चाहते हैं। इससे वो अंदाज लगाते हैं कि लड़की उनके घर में एडजस्ट कर पाएगी या नहीं।

10- लड़की का नेचर कैसा है, क्या वो शांत स्वभाव की है या गुस्से वाली। ऐसे सवाल भी लड़के वालों के मन में उठते हैं।

Web Title: Planning to get married? marriage planning tips in hindi Here's how to prepare yourself for marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे