अक्टूबर में आता है बर्थ-डे तो जरूर जान लें अपने बारे में ये 10 बातें

By गुलनीत कौर | Published: October 2, 2018 04:22 PM2018-10-02T16:22:12+5:302018-10-02T16:22:12+5:30

अक्टूबर में जन्मे लोग बुद्धिमान और स्वभाव से सरल होते हैं। अपने परिवार से इन्हें बेहद प्यार होता है।

Personality traits of people born in the month of October | अक्टूबर में आता है बर्थ-डे तो जरूर जान लें अपने बारे में ये 10 बातें

अक्टूबर में आता है बर्थ-डे तो जरूर जान लें अपने बारे में ये 10 बातें

कहते हैं कि जिस समय, दिन या महीने में व्यक्ति का जन्म होता है, उस दिन अथवा महीने का उसके व्यक्तित्व पर खास असर होता है। इससे उसके स्वभाव की कई बातें पता लगाई जा सकती हैं। फिलहाल अक्टूबर का महीना चल रहा है तो आइए जानते हैं इस महीने में जन्मे लोगों के बारे में 10 खास बातें:

1. अक्टूबर महीने में जन्मे लोग आकर्षक, ईमानदार और स्वभाव से रोमांटिक भी होते हैं। ये अपने स्वभाव से ही सामने वाले को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। 

2. ये लोग न्याय पसंद होते हैं। मुद्दा कैसा भी हो, उसमें इनका लाभ हो या नुकसान, ये हमेशा आपको सही का पक्ष लेते हुए दिखाई देंगे।

3. लेकिन न्याय के लिए संघर्ष करते हुए कभी आक्रामक स्वभाव का इस्तेमाल नहीं करते ये लोग। इन्हें शांति बहुत पसंद है।

4. स्वभाव में ये लोग खुशमिजाज होते हैं और इनके कई दोस्त होते हैं। ये जल्दी ही किसी को भी दोस्त बना लेते हैं। किसी दोस्त से एक अरसे बाद भी बात या मुलाकात हो, तो उस मुलाकात में पहले जैसा रंग भर देते हैं।

5. ये लोग बेहद कलात्मक होते हैं। ये अच्छे लेखक भी होते हैं। अगर लिखना इनका प्रोफेशन ना भी हो, तब भी ये अपनी इस कला के लिए समय निकाल लेते हैं।

6. अक्टूबर में जन्मे लोग थोड़े सनकी भी होते हैं। ये सनक किसी काम को या मुद्दे को लेकर हो सकती है। जो इन्होंने ठान लिया उसे पूरा किए बिना ये बैठते नहीं हैं। इनके इस स्वभाव से कई बार आसपास के लोग परेशान हो जाते हैं।

7. लेकिन यहीं से इनकी सकारात्मक सोच के बारे में भी पटा चलता है। ये किसी हताश हो चुके व्यक्ति के चेहरे पर अपनी पॉजिटिव सोच से तुरंत स्माइल ला सकते हैं। 

8. इनका व्यक्तित्व ही ऐसा होता है कि इनके दोस्त या करीबी इनके पास पानी मुश्किल का हल पाने के लिए जाते हैं और ये लोग हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं।

ये भी पढ़ें: प्यार तो कर लेते हैं लेकिन शादी के नाम से भागते हैं इन 4 राशियों के लोग

9. इनके स्वभाव की बस एक ही बात है जो इन्हें ही बाद में परेशान कर देती है और वो ये कि ये लोग बेहद खर्चीले होते हैं। जितना बड़ा इनका दिल है उतने ही बड़े इनके खर्चे होते हैं जिसकी वजह से इनकी जेब जल्दी खाली हो जाती है।

10. अक्टूबर में जन्मे लोग बुद्धिमान और स्वभाव से सरल होते हैं। अपने परिवार से इन्हें बेहद प्यार होता है और उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। 

Web Title: Personality traits of people born in the month of October

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे