रात गई बात गई... यह बात इसलिए कही जाती है कि अगर एक रात पहले कोई दुःख था तो उसे अगली सुबह याद मत रखो। उसे उसी रात में खत्म करके पीछे छोड़ आओ। लेकिन कुछ लोग अपने दुखों और अपने अतीत को भुला नहीं पाते हैं। रिलेशनशिप में किसी के हो जाने के बाद अगर उससे दूर हो जाएं, तो उसकी यादों और बातों से चाहकर भी बाहर नहीं आ पाते हैं। ऐसे ही लोग दोबारा अपने अतीत के साथ संपर्क बनाने की कोशिश करते हैं और आखिरकार फिर से उन्हीं के साथ रिश्ता शरू करते हैं। आज हम आपको ज्योतिष के हिसाब से बारह में से उन 4 राशियों के बारे में बताएंगे जो एक बार रिश्ता टूट जाने के बाद भी दोबारा अपने 'एक्स' के साथ जुड़ जाते हैं।
1. कर्क राशि (Cancer June 21 - July 22)
एक बार जिन्हें अपना मान लिया और जिसे अपना बना लिया, उनसे दूर जाना इस राशि वालों के लिए नामुमकिन-सा होता है। लेकिन फिर भी अगर किसी वजह से ये लोग अपने प्यार से अलग हो जाएं, तब भी इनका मन उन्हीं से जुड़ा रहता है। और अगर इन्हें मौका मिले तो ये जरूर दोबारा उनसे रिश्ता बनाने का सोचते हैं।
2. कन्या राशि (Virgo Aug 23 - Sept 22)
कन्या राशि के लोग बेशक प्यार में रोमांटिक ना हों, लेकिन हां अगर किसी को एक बार दिल से अपना मान लें तो उनसे दूर होना इनके लिए बहा मुश्किल होता है। अपने प्यार के रिश्ते के लिए ये लोग पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। इसलिए अगर अपने प्यार से अलग हो जाएं तो उनके पास दुबारा जाने का विचार जरूर बनाते हैं। और अगर ऐसा ना हो तो ये लोग जिन्दगी भर अकेले रहने की हिम्मत भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ब्रेकअप के दर्द से बाहर आने का ये है एकमात्र तरीका, रिसर्च में हुआ खुलासा
3. तुला राशि (Libra Sept 23 - Oct 22)
काम से जुड़े फैसले हों या रिश्तों से जुड़े, हर बात को सोच समजकर और टोल-मोलकर करने वाले होते हैं तुला राशि के लोग। लेकिन जब बात प्यार की हो तो ये लोग उसे कभी न अख्तं होने वाला रिश्ता मानते हुए आगे बढ़ते हैं। लेकिन अगर किसी वजह से रिश्ता टूट जाए तो आने दिल पर कोई बोझ नहीं रखते हैं। दिल की हर बात जाहिर करते हैं और दोबारा जुड़ने की कोशिश करते हैं।
4. मीन राशि (Pisces Feb 19 - March 20)
मीन राशि के लोगों के लिए प्यार में ब्रेकअप को अस्थायी मानते हैं, जिसे दोबारा नियंत्रण में लाया जा सकता है। इसलिए आखिरी कोशिश तक भी ये लोग कोशिश करते हैं और प्यार अगर सच्चा हो तो हमेशा उसके लौटने का इन्तजार करते हैं।