लाइव न्यूज़ :

ये हैं रिलेशनशिप से जुड़े 5 मिथक, वादा करके भी कपल्स नहीं कर पाते इन्हें पूरा

By मेघना वर्मा | Updated: March 21, 2020 09:23 IST

रियल और रील लाइफ के प्यार में बहुत अंतर होता है। रियल लाइफ में ऐसी कई चीजें होती हैं जिनके बारे में कपल डिस्कस तो करते हैं मगर उन्हें पूरा नहीं कर पाते।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टनर की ये एक्सपेक्टेशन होती है कि सामने वाले की सारी चीजें अब उनकी हुईं। हर कपल का सपना होता है कि वो बिल्कुल परफेक्ट कपल बनें।

हम सभी अपनी जिंदगी में एक हेल्दी और हैप्पी रिलेशनशिप चाहते हैं। बिल्कुल हिंदी फिल्मों की तरह, जिसमें ना किसी तरह का झगड़ा हो ना किसी तरह की नेगेटिविटी। बस प्यार ही प्यार हो, वैसे रियल लाइफ में ये सिर्फ एक मिथक है। रियल और रील लाइफ के प्यार में बहुत अंतर होता है। रियल लाइफ में ऐसी कई चीजें होती हैं जिनके बारे में कपल डिस्कस तो करते हैं मगर उन्हें पूरा नहीं कर पाते।

प्यार, दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। जब दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो एक-दूसरे के साथ मरने-जीने की कसमें खाते हैं। एक साथ कपल्स गोल्स सेट करते हैं मगर कभी-कभी ये कॉमन गोल्स पूरे नहीं होते। अक्सर इन गोल्स को सेट तो कर लिया जाता है लेकिन कपल्स इन्हें निभा नहीं पाते। 

आइए आज आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ कॉमन रिलेशनशिप गोल्स जो सिर्फ और सिर्फ मिथक हैं-

1. कभी नहीं करेंगे झगड़ा

किसी भी रिश्ते में आते ही कपल्स सबसे पहला जो गोल रखते हैं वो यही कि हम एक-दूसरे से कभी झगड़ा नहीं करेंगे। हमेशा एक-दूसरे की बात मानेंगे। चाहे जो भी हो जाए एक-दूसरे से झगड़ेंगे नहीं। मगर ये सिर्फ एक मिथक ही है। दो लोगों के बीच झगड़े या मन मुटाव ना हो ऐसा हो नहीं सकता। फिर रूठने और मनाने से ये प्यार और बढ़ जाता है। 

2. बनेंगे परफेक्ट कपल

हर कपल का सपना होता है कि वो बिल्कुल परफेक्ट कपल बनें। ऐसा कपल जिसकी लोग मिसालें दें। मगर आपको ये समझना होगा कि कोई भी आदमी या कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता। हर रिश्ते की अलग अहमियत होती है। खासकर प्यार करने वाले रिश्ते में दो अलग-अलग नेचर के लोग होते हैं। दोनों के अलग-अलग विचार-सहमती होते हैं। इसलिए ये रिश्ता कभी परफेक्ट नहीं हो सकता। तो दिखावा करना छोड़े आप जैसे हैं वैसे ही रहें।

3. जो तुम्हारा है वो मेरा है

अक्सर कपल्स ये गोल्स भी सेट करते हैं कि आज से जो तु्म्हारा है वही मेरा। पार्टनर की ये एक्सपेक्टेशन होती है कि सामने वाले की सारी चीजें अब उनकी हुईं। सोशल मीडिया से लेकर दोस्तों तक सभी कुछ वो जानना चाहते हैं। मगर किसी की पर्सनल स्पेस में जाना आगे चलकर आपके झगड़े का कारण बनता है।

 4. कभी नहीं छुपाएंगे एक-दूसरे से बातें

वैसे तो कपल्स को एक-दूसरे से कोई बात नहीं छिपानी चाहिए। मगर फिर भी ये गोल्स सभी पर फिट नहीं बैठता। कभी-कभी सिचुएशन ऐसी हो जाती है कि आप खुद अपने पार्टनर से चीजें नहीं बता सकते। 

5. एक-दूसरे के बिना नहीं करेंगे कोई काम

ये गोल्स अक्सर नए रिलेशनशिप में आए लोग करते हैं। उनका मानना होता है कि वो कोई भी काम बिना साथी के नहीं करेंगे। कहीं आना हो या कहीं जाना हो हर चीज में वो साथी का साथ ढूंढते हैं। ये भी आगे चलकर टूट ही जाती है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े