Mother's Day: पहली बार कब और क्यों मनाया गया मदर्स डे? जानिए रोचक इतिहास

By गुलनीत कौर | Published: May 12, 2019 09:15 AM2019-05-12T09:15:03+5:302019-05-12T09:15:03+5:30

मदर्स डे मनाने का तरीका हर किसी का एक जैसा नहीं हो सकता है। इसदिन दुनिया भर में कई जगहों पर मां को समर्पित कार्यक्रम होते हैं। स्कूल और कॉलेजों में भी मां को सम्मान देने के लिए बच्चे प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।

Mother's Day 2019: Mother's Day history, importance, significance, when was first celebrated, how to celebrate | Mother's Day: पहली बार कब और क्यों मनाया गया मदर्स डे? जानिए रोचक इतिहास

मदर्स डे रोचक इतिहास

दुनिया की सभी माओं को समर्पित खास दिन मदर्स डे इस साल 12 मई को मनाया जा रहा है। यह दिन ना केवल एक मां के लिए, बल्कि उसके बच्चों के लिए भी खास होता है। बच्चों को एक दिन ऐसा खास मिलता है जब वे अपनी मां को स्पेशल फील करा सकते हैं। इसदिन वे मां को तोहफा देते हैं, अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं, मां से मिले दुलार के लिए धन्यवाद करते हैं। 

12 मई को अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे मनाया जा रहा है। इसे भारत समेत दुनिया के कई बड़े देशों में मनाया जाता है। मगर इसकी शुरुआत कब और कहाँ से हुई यह एक रोचक इतिहास है। कहा जाता है कि मदर्स डे की शरूआत अमेरिका से हुई। जहां एक लड़की ने अपनी मां को एक खास दिन समर्पित करने के लिए मदर्स डे मनाया और फिर यह दिन अमेरिका के साथ धीरे धीरे पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा।

मदर्स डे का इतिहास (Mother's Day history)

अमेरिका में एना जार्विस नाम की एक एक्टिविस्ट थी। एना ने ना तो कभी शादी की थी और ना ही उसका कोई बच्चा था। परिवार के नाम पर उसकी सिर्फ एक मां थी। इस मां के चलते ही उसने जीवन में कभी आगे बढ़ने की नहीं सोची। वह अपनी मां से बेहद प्यार करती थी। मां की मौत पर उसने अपना प्यार जताने के लिए मदर्स डे मनाया। इसके बाद से ही आजतक मां को एक खास दिन समर्पित किया जाने लगा। 

मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे क्यों?

एना जार्विस का अपनी मां के प्रति प्यार देख लोगों ने भी अपनी मां के लिए मदर्स डे मनाना शुरू तो किया मगर इसकी तारीख क्या हो इसमें दुविधा थी। तब 1914 में अमेरिका के तत्कालीन प्रेसिडेंट ने एक क़ानून बनाया जिसके मुताबिक हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाएगा। यह क़ानून आज भी फॉलो किया जा रहा है। 

दुनिया भर में कैसे मनाते हैं मदर्स डे?

मदर्स डे मनाने का तरीका हर किसी का एक जैसा नहीं हो सकता है। इसदिन दुनिया भर में कई जगहों पर मां को समर्पित कार्यक्रम होते हैं। स्कूल और कॉलेजों में भी मां को सम्मान देने के लिए बच्चे प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। इसके अलावा अपनी मां को तोहफा देकर, सम्मान देकर और आजकल तो लोग मां के साथ ट्रिप प्लान करके भी मदर्स डे मनाते हैं।

English summary :
Mother's Day 2019: Know Mother's Day history, importance, significance. Read when was first Mother's Day celebrated and also get the ideas of How to celebrate this special day with your mother on 12th May 2019.


Web Title: Mother's Day 2019: Mother's Day history, importance, significance, when was first celebrated, how to celebrate

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे