मोटी लड़कियां अपने पति को रखती हैं ज्यादा खुश, शोध में हुए ऐसे कई खुलासे

By गुलनीत कौर | Published: June 30, 2018 10:11 AM2018-06-30T10:11:01+5:302018-06-30T10:11:01+5:30

शोधकर्ताओं के अनुसार चबी लड़कियां अपने पति की हर खुशी का ध्यान रखती हैं।

Marriage Tips: Research says men who marry chubby women are always happy | मोटी लड़कियां अपने पति को रखती हैं ज्यादा खुश, शोध में हुए ऐसे कई खुलासे

मोटी लड़कियां अपने पति को रखती हैं ज्यादा खुश, शोध में हुए ऐसे कई खुलासे

पतली और परफेक्ट फिगर की वाइफ तो हर लड़की मिलने की कामना होती है। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक पतली नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भरी-भरी यानी जिन्हें हम थोड़े मोटे की श्रेणी में रखते हैं, ऐसी लड़कियां शादी के लिए परफेक्ट होती हैं। 

जी हां, शोध के परिणाम वाकई हैरान करने वाले हैं लेकिन मेक्सिको में हुए इस शोध के अनुसार लड़के उन लड़कियों के साथ अधिक सुखी शादीशुदा जीवन बिता पाते हैं जो शरीर से भरी होती हैं, यानी 'चबी' बॉडी वाली होती हैं। 

शोधकर्ता डॉ. फिलेमन अल्वारेडो और डॉ. एडगार्डो मोराल्स द्वारा मेक्सिको की नेशनल ऑटोनोमस यूनिवर्सिटी में यह शोध किया गया। इस शोध में मनोवैज्ञानिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट तैयार किए गए। शोध के अंत में यह निष्कर्ष आया कि वे लड़के, जिन्हें शरीर से कुछ भारी या चबी पत्नी मिलती है, वे अपनी शादी से अधिक खुश रहते हैं। बजाय उनके जिन्हें पतली और स्लिम लड़की मिलते है।

शोधकर्ताओं के अनुसार चबी लड़कियां अपने पति की हर खुशी का ध्यान रखती हैं। पति अगर ना बहे बताए तो वे खुद ही यह जान जाती हैं कि उनके पति को किस चीज की जरूरत है। इनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है और अपनी बात को प्रिजेंट करने में भी इन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है।

इन दो नाम वाले लड़कों की बीवी होती है 'चांद का टुकड़ा'

इसलिए अगर इन्हें अपने पार्टनर से कोई परेशानी हो तो ये खुलकर बात करती हैं। बात करने से मसला हल हो जाता है और इसी वजह से ऐसी शादियाँ अधिक समय तक चलती हैं। शोधकर्ताओं की मानें तो चबी लड़कियां सकारात्मक सोच वाली होती हैं। 

इस शोध में कई पुरुषों से विभिन्न प्रकार के सवाल और उनकी राय ली गई। शोधकर्ताओं द्वारा बतायी गई हर बात पर इन पुरुषों ने अपनी सहमति जताई है। तो अब अगर आप शादी करने जा रहे हैं तो केवल शारीरिक खूबसूरती देखते हुए पतली लड़की को ना चुने, छबी लड़कियां भी अब आपकी लिस्ट में जरूर शामिल होने चाहिए। 

फोटो: यश राज फिल्म्स

Web Title: Marriage Tips: Research says men who marry chubby women are always happy

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे