लाइव न्यूज़ :

अपने पार्टनर के साथ इस 'वैलेंटाइन डे' को बनाए यादगार, इन रोमांटिक शहरों में जाकर सेलिब्रेट करें प्यार के वीक को

By अंजली चौहान | Updated: February 7, 2023 14:57 IST

अगर आप प्यार के इस हफ्ते को और भी ज्यादा यादगार बनाना चाहते हैं और अपने पार्टनर को लाइफ टाइम एक खूबसूरत एहसास कराना चाहते हैं तो इस बार आप भारत के इन शहरों में जाना न भूले।

Open in App
ठळक मुद्देइस वैलेंटाइन वीक को बनाए खासअपने पार्टनर के साथ इंडिया के इन शहरों में जाकर सेलिब्रेट करें प्यार के इस दिन को आगरा, शिमला जैसे कई रोमांटिक शहर है जहां आप अपने पार्टनर को ले जाकर उसका दिन बना सकते हैं सबसे खास

नई दिल्ली: वैलेंटाइन वीक प्यार करने वाले प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत खास होता है। हर साल फरवरी में महीने में 7 से 14 तरीख तक वैलेंटाइन वीक कपल मनाते हैं और अपने पार्टनर के लिए बहुत कुछ खास करते हैं। अगर आप प्यार के इस हफ्ते को और भी ज्यादा यादगार बनाना चाहते हैं और अपने पार्टनर को लाइफ टाइम एक खूबसूरत एहसास कराना चाहते हैं तो इस बार आप भारत के इन शहरों में जाना न भूले। आज ही अपनी लिस्ट में भारत के ये सबसे रोमांटिक शहरों को शामिल कर लें। 

शिमला 

हिमाचल प्रदेश की सिटी शिमला बेहद खूबसूरत है। यह पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। ये शहर हिमालय की वादियों से ढका हुआ है। यहां आपको घूमने के लिए बहुत कुछ मिल जाएगा। यहां मॉल रोड पर आप अपने पार्टनर के साथ सैर कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि शहर की भीड़-भाड़ से दूर सुकून में अपने पार्टनर के साथ कुछ पल गुजराना चाहते हैं तो आपके लिए शिमला बेस्ट ऑप्शन है।

आगरा

प्यार का प्रतीक आगरा स्थित ताजमहल एक ऐतिहासिक धरोहर है, जो एक राजा और रानी के प्रेम को दर्शाती है। दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाने वाला ताजमहल कपल्स के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां आकर कपल अपना रोमांटिक वैलेंटाइन डे मना सकते हैं। 

उदयपुर

झीलों का शहर कहे जाने वाला उदयपुर राजस्थान के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां भारत के राजाओं द्वारा बनाए गए सुंदर महल है। शहर अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है और यहां बहुत सी झीले हैं। यहां स्थित पिछोला झील पर प्रेमी जोड़े एक रोमांटिक नाव का सवारी कर सकते हैं। सिटी पैलेस से लेकर फतेह सागर झील के किनारे शाम के समय सैर कर सकते हैं। इस वैलेंटाइन उदयपुर जाना आपके और आपके पार्टनर के लिए सबसे यादगार यात्रा बन सकता है। 

जयपुर 

'गुलाबी शहर' या जयपुर राजस्थान के मशहूर शहरों में से एक है। शहर में कई ऐतिहासिक इमारते हैं जिसे देखने देश विदेश से लोग यहां आते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ जयपुर जाते हैं तो आप हवा महल, जल महल समेत कई खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ आमेर किले पर एक हाथी की सवारी कर सकते है। यह पल आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। 

गोवा 

भारत में पर्यटन के लिए गोवा सबसे मशहूर शहरों में से एक है। यह जगह प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे बेस्ट है। यहां समुद्र किनारे धूप सेकने से लेकर रात के समय सैर करने, हर तरह का आनंद कपल्स उठा सकते हैं। शहरों की भीड़-भाड़ से अलग आप एक सुकून का अनुभव यहां आकर कर सकते हैं। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेवैलेंटाइन वीकरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े