शादी के बाद लड़कियों की जिन्दगी में आते हैं ये 5 बदलाव, पहले से ही आदत डालने से नहीं होगी दिक्कत

By गुलनीत कौर | Published: August 9, 2018 10:02 AM2018-08-09T10:02:51+5:302018-08-09T10:02:51+5:30

अगर आप वर्किंग वुमन हैं और शादी के बाद भी जॉब करेंगी तो शायद आपको शादी के बाद अपनी सैलरी का हिसाब देना पड़े।

Major changes that comes into a girl's life just after marriage | शादी के बाद लड़कियों की जिन्दगी में आते हैं ये 5 बदलाव, पहले से ही आदत डालने से नहीं होगी दिक्कत

शादी के बाद लड़कियों की जिन्दगी में आते हैं ये 5 बदलाव, पहले से ही आदत डालने से नहीं होगी दिक्कत

अगर आपकी जल्द ही शादी होने वाली है तो आज की यह जानकारी आपके लिए ही है। लड़कियां एक बात अच्छी तरह जानती हैं कि शादी के बाद उनकी जिन्दगी काफे एहद तक बदल जाती है, लेकिन बहुत कम ये जानती हैं कि आखिरकार उनके साथ क्या-क्या हो सकता है। आज हम आपको शादी के ठीक बाद आने वाले 5 बड़े बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर इन्हें अपनाने की आदत आप अभी से दाल लें तो संभव है कि आपको शादी के बाद ज्यादा परेशानी नहीं हगी। और जल्द ही आप अपन नए परिवार में सेटल हो जाएंगी।

1. खाने-पीने को लेकर एडजस्ट करना होगा

ऐसा कहीं नहीं कहा गया या लिखा गया है कि हर बात पर लड़की को ही एडजस्ट करना होगा। लेकिन 'गुड मैनर्स' के नाम पर आपको शादी के बाद वही खाना होगा जो सब खा रहे हैं। उस समय सबके सामने नखरे दिखाने से आपकी इमेज खराब हो सकती है। इस्लुये अभी से खाने-पीने की चीजों में नखरे दिखाना अगर कम कर देंगी तो आपको आगे चलकर आसानी होगी।

2. कहीं जाने से पहले बताना होगा

अपने माता-पिता के घर में हमारी खूब मर्जी चलती है, हो सकता है कि ससुराल में भी आपको इतना लाड-प्यार मिले कि वे लोग आपकी हर बात मानें लेकिन शुरुआत में ही ऐसा होना संभव नहीं है। इसलिए कुछ भी नया करने या कहीं बाहर जाने से पहले आपको उन्हें बताकर जाना होगा। खासतौर से लड़कियों को अपने पति को जरूर बताना चाहिए, क्योंकि उन्हें ही अपनी पार्टनर की सबसे अधिक फ़िक्र रहती है। इस आदत को शादी से पहले ही अपनाने की कोशिश करें। 

3. खुद में धैर्य लाएं

अगर आपके अन्दर धैर्य की कमी है, तो आपको शादी के पहले से ही इसपर काम करना होगा। शादी के बाद कई रिश्तेदारों और आस पड़ोस से नई बहू की बुराई सुनने को मिल जाती है। यह भारतीय समाज में बहुत साधारण बात है। इसलिए इन बातों को दिल से ना लगाकर, धैर्य बनाते हुए नजरअंदाज करें। वक्त के साथ सब अपने आप ठीक हो जाएगा।

उम्र में खुद से बड़ी लड़की को डेट करने के होते हैं ये 7 फायदे, सभी लड़के जरूर जानें

4. शायद प्राइवेट टाइम ना मिले

आपके माता-पिता शायद आपके प्राइवेट टाइम की अहमियत को समझते हुए आपको अकेले रहने का वक्त दे देते होंगे, लेकिन ससुराल वालों के लिए आप एक नई मेम्बर होंगी। वे आपका वक्त, अटेंशन सब चाहते हैं। इसलिए आपको दूसरों को वक्त देने की आदत डालनी होगी।

5. सैलरी का हिसाब देना पड़ सकता है

अगर आप वर्किंग वुमन हैं और शादी के बाद भी जॉब करेंगी तो शायद आपको शादी के बाद अपनी सैलरी का हिसाब देना पड़े। आपका पति सुख, दुःख हर बात में जब आपके साथ चलना चाहता है तो वह यह भी आशा करेगा कि आप आर्थिक रूप से भी उसका साथ दें। इसलिए आपको पहले से ही मानसिक रूप से इस बात के लिए तैयार रहना होगा कि शायद शादी के बाद आपको एक-एक पैसे का हिसाब देना पड़े।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Major changes that comes into a girl's life just after marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे