लाइव न्यूज़ :

Rose Day Special:आज के दिन गलत रंग का गुलाब देना पड़ जाएगा भारी, गुलाब के रंगों से जानें क्या है उसका मतलब

By मेघना वर्मा | Updated: February 7, 2020 08:47 IST

अलग-अलग भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अलग-अलग रंग के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में प्यार का इजहार करने आप पीले रंग के गुलाब लेकर जाएंगे तो सारा मामला उल्टा पड़ जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्यार का इजहार करने के लिए अक्सर लोग लाल रंग को छोड़कर पीला या सफेद रंग के गुलाब को लेकर जाते हैं।गुलाब को ना सिर्फ प्यार का प्रतीक माना जाता है बल्कि इसकी खूबसूरतरी सभी का दिल भी जीत लेती है।

आज से वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। आज यानी 7 फरवरी को रोज सडे से इसकी शुरूआत हो चुकी है। रोज डे के दिन लोग अपने चाहने वाले को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। गुलाब को ना सिर्फ प्यार का प्रतीक माना जाता है बल्कि इसकी खूबसूरतरी सभी का दिल भी जीत लेती है। प्यार का इजहार करने के लिए अक्सर लोग लाल रंग को छोड़कर पीला या सफेद रंग के गुलाब को लेकर जाते हैं। सावधान रहें आपकी ये हरकत आपके रिश्ते की डोर को तोड़ भी सकती है।

दरअसल अलग-अलग भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अलग-अलग रंग के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में प्यार का इजहार करने आप पीले रंग के गुलाब लेकर जाएंगे तो सारा मामला उल्टा पड़ जाएगा। वहीं अपने दोस्त को आप लाल रंग का गुलाब देंगे तो आपकी दोस्ती में दरार आ सकती है। 

आइए रोज डे के मौके पर हम आपको बताते हैं क्या होती है गुलाबों के रंग की खासियत और किस रंग से कैसे व्यक्त कर सकते हैं आप अपने विचार।

लाल गुलाब

आप किसी से बेइंत्हा मोहब्बत करते हैं तो इस रोज डे उन्हें सिर्फ एक लाला गुलाब दे दें। लाल गुलाब आपके प्यार को उन तक पहुंचा देगा। लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है। इसलिए तो प्यार का इजहार हमेशा लाल गुलाब से ही करना चाहिए। 

गुलाबी गुलाब

अलग आप किसी को मन ही मन चाहते हैं लेकिन उनसे कह नहीं पा रहे या आपको ये नहीं पता की सामने वाले का आपकी इस भावना पर क्या रिएक्शन है तो ऐसी स्थिती में आप उन्हें लाल नहीं बल्कि गुलाबी गुलाब दें। गुलाबी गुलाब देकर आप अपने चाहने वाले को प्रपोज कर लेंगे।

 

सफेद गुलाब

सफेद रंग शांती का प्रतीक है। सफेद रंग आंखों को और दिल को ठंडक पहुंचाता है। गुलाब के मामले में भी सफेद गुलाब यही करता है। अगर आपकी आपके पार्टनर के साथ या दोस्त के साथ झगड़ा चल रहा हो तो उन्हें मनाने के लिए आप सफेद गुलाब ले जा सकते हैं। इसे देकर आप उनसे सॉरी बोलेंगे तो वो जल्दी मान जाएंगे। 

पीला गुलाब

अगर आपके मन में किसी से दोस्ती बढ़ाने की इच्छा हो तो उसे पीला रोज डे। पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक है। दोस्ती की मंजूरी मिलने के बाद ही आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएं। दोस्त मेल हो या फीमेल आप किसी को भी पीला रंग का गुलाब दे सकते हैं। 

टॅग्स :रोज डेवैलेंटाइन डेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब