Kiss Day 2018: इन 5 बातों से पता चलता है, वो करना चाहता है आपको 'किस'

By गुलनीत कौर | Published: February 13, 2018 10:14 AM2018-02-13T10:14:28+5:302018-02-13T10:20:14+5:30

जब बात करते करते उसकी आंखें केवल आपके होंठों पर आ कर रुक जाए, तो यह किस करने का इशारा है।

Kiss Day 2018 Valentines Week Signs he wants to kiss you right now | Kiss Day 2018: इन 5 बातों से पता चलता है, वो करना चाहता है आपको 'किस'

Kiss Day 2018: इन 5 बातों से पता चलता है, वो करना चाहता है आपको 'किस'

प्यार जताने के कई तरीके होते हैं, इन्हीं में से एक है 'किस' करना। वैलेंटाइन्स वीक चल रहा है, और इस वीक के तमाम दिनों में से एक है 'किस डे'। इसदिन लव पार्टनर एक दूसरे को किस करके अपने प्यार को जताते हैं। किस कई प्रकार की होती है, माथे पर प्यार भरी किस से लेकर होठों पर की गई जूनून भरी किस तक, हर किस में प्यार को जताया जाता है। 

वैलेंटाइन्स में किस डे पर या वैलेंटाइन डे की डेट के बाद अंत में आपका साथी आपको किस करेगा या नहीं, ये आप कैसे जानेंगी इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। किस करने से ठीक पहले वे क्या इशारे हैं जो आपका बॉयफ्रेंड या मेल पार्टनर आपको देता है। आइए जानते हैं:

जब वो अचानक चुप कर जाए

रोमांटिक बातें करते करते जब वो अचानक चुप कर जाए और प्यार भरी निगाहों से आपकी तरफ देखे तो समझ जाएं कि वो आपको किस करना चाहता है। 

कुछ बड़बड़ाने लगे

वह कुछ बात कर रहा था लेकिन अचानक कुछ और ही कहने लगा। कुछ बड़बड़ाने लगा, उसकी जुबां बात करते करते फिसलने लगी। यह इस बात का इशारा है कि उसके दिमाग में कुछ तो ऐसा चल रहा है जिसे जुबां पर लाने में वो हिचकिचाहट महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Kiss Day 2018: किस के तरीके से जानें कितना प्यार है उन्हें आपसे

वो खुद को तैयार कर रहा है

रोमांटिक बात चीत के बीच जब वह खुद को तैयार करने लगे, अपने होंठ छूने लगे तो समझ जाएं कि वह किस करना चाहता है। 

जब वह आपको देखे

जब बात करते करते उसकी आंखें केवल आपके होंठों पर आ कर रुक जाए, तो यह किस करने का इशारा है। 

जब वह करीब आने लगे

बातें करते समय आप दोनों के बीच परस्पर फासला था लेकिन जब धीरे धीरे वो उस फासले को कम करता हुआ करीब आने लगे तो इसका एक ही मतलब है कि वह किस करना चाहता है।

यह भी पढ़ें: पार्टनर को रोजाना गले लगाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

लेकिन अगर आप खुद ही तैयार ना हों तो?

यह मुमकिन है कि वह आपको किस करना चाहता है, लेकिन आप खुद ही तैयार नहीं हैं तो ऐसे में आपको कुछ समझदारी से काम लेना चाहिए। किस करके वह अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहता है और अगर आप साफ साफ उसे मन कर देंगी तो यह आप दोनों के ही रिश्ते के लिए सही नहीं है। पर खुद के मन को मारकर किस करना भी सही नहीं है। ऐसे में आप दोनों 'लिप किस' की बजाय माथे पर या गाल पर किस कर सकते हैं। इससे दोनों का मूड भी खराब नहीं होगा और आप दोनों की डेट सफल हो जाएगी। 

Web Title: Kiss Day 2018 Valentines Week Signs he wants to kiss you right now

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे