Kiss Day 2018: किस के तरीके से जानें कितना प्यार है उन्हें आपसे
By गुलनीत कौर | Published: February 13, 2018 07:51 AM2018-02-13T07:51:19+5:302018-02-13T10:20:55+5:30
यदि पार्टनर से कान के ईयरलोब (कान का निचला हिस्सा) पर किस मिले तो समझ जाएं कि वे रोमांटिक हो रहे हैं।
पार्टनर के बात करने के तरीके से हम कहीं न कहीं यह समझ जाते हैं कि उनके मन में क्या चल रहा है। लंबे समय से चले आ रहे रिलेशनशिप में पार्टनर के मन की बात पढ़ लेना आसान होता है। अगर वो झूठ बोल रहा है या कोई बात छिपा रहा है तो हम वह भी जान जाते हैं। लेकिन आज वैलेंटाइन्स वीक को ध्यान में रखते हुए हम आपको बताएंगे कि उनके 'किस' करने का तरीका उनके दिल की कौन सी बात बयां कर जाता है।
किस बहुत प्रकार की होती है। किस केवल वही नहीं जो लिप-टू-लिप की जाए। इसके अलावा भी कई तरह की किस होती हैं जो साथी के मन की बात कह जाती हैं। हर एक किस का मतलब और उसका एहसास अलग होता है। आइए जानते हैं इस बारे में:
फॉरहेड किस
फॉरहेड यानी माथे पर की गई किस प्यार और केयर को दर्शाती है। इससे पता चलता है कि आपका साथी आपकी चिंता करता है और ऐसी किस के जरिए वह आपके तनाव को कम करने की कोशिश करता है।
हाथ पर किस
अगर किस हाथ पर की जाए तो यह पार्टनर के आपके प्रति जूनून को दर्शाता है। वह आपकी ओर आकर्षित है इस बात की ओर इशारा करता है।
स्मूच किस
इस तरह की किस दोनों के प्यार के जूनून को दर्शाती है। ऐसी किस में दोनों अपनी गहरी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।
फ्रेंच किस
फ्रेंच किस भी कुछ तरह से समूच की तरह ही होती है। अंतर केवल इतना है कि फ्रेंच किस में लिप्स के साथ दोनों की जीभ भी संपर्क में आती है और यह समूच किस से अधिक जोशीली होती है।
सिंगल लिप किस
इस तरह की किस में पार्टनर अपने लवर के एक लिप को किस या 'सक' करता है। इस तरह की किस से पता चलता है कि आप दोनों एक दुसरे में डूबे हुए हैं।
ईयरलोब किस
यदि पार्टनर से कान के ईयरलोब (कान का निचला हिस्सा) पर किस मिले तो समझ जाएं कि वे रोमांटिक हो रहे हैं।
बटरफ्लाई किस
यह किस होठों से नहीं, आंखों की पलकों से की जाती है। जब दो लोग एक दूसरे के करीब आते हैं और उनकी पलकें आपस में मिलती हैं तो उसे बटरफ्लाई किस कहते हैं। यह बताता है कि ये दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं।
चीक किस
यह सबसे साधारण लेकिन ऐसी किस है जो एक रिश्ते में बहुत जरूरी होती है। यह किस दोनों के भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है।
फ्लाइंग किस
अपने हाथ पर होठों से किस कर फूंक मारते हुए यदि साथी आपको किस दी तो समझ जाएं कि उन्हें आप पर बहुत प्यार आ रहा है।