लाइव न्यूज़ :

Janta Curfew: देश में पसरा सन्नाटा, इन एक्टिविटीज के साथ घर पर बिताएं पूरा दिन-रिश्तों में घुल जाएगी मिठास

By मेघना वर्मा | Updated: March 22, 2020 10:01 IST

Janata Curfew: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार यानी 22 मार्च को लोगों से जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी जिसकी वजह से देश में आज चारों ओर सन्नाटा पसरा दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआज पूरा देश जनता कर्फ्यू के लिए तैयार  है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये अपील की है कि जनता कर्फ्यू में हमें खुद को अपने ही घरों में सुरक्षित रखना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपील के बाद देश में आज जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिल रहा है। सड़कों से लेकर मेट्रो स्टेशन पर सन्नाटा पसरा है। देश कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार यानी 22 मार्च को लोगों से जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी। 

आज पूरा देश जनता कर्फ्यू के लिए तैयार  है। कोरोना से इस जंग के लिए सभी रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने घरों के अंदर रहने की अपील की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये अपील की है कि जनता कर्फ्यू में हमें खुद को अपने ही घरों में सुरक्षित रखना है। 

अब घर में पूरा दिन रहना बहुत से लोगों को लिए ऊबाऊ भी हो जाता है। परेशान ना हों हम यहां कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घर बैठे पूरा दिन हंसी-खुशी बिता देंगे। सिर्फ यही नहीं आपके घरवालों के साथ आपके रिश्ते में भी मिठास घुल जाएगी। 

बच्चें करें ये काम

1. बच्चों को घर के अंदर बिजी रखना सबसे बड़ी मुसीबत है। ऐसे में आप उनके साथ दिन में कुछ गेम्स खेल सकती हैं। आप चाहें तो इन गेम्स में सुडोकू या पज्जल जैसे गेम शामिल करें ताकि बच्चे के दिमाग का भी विकास हो। 

2. अगर बच्चा खेलना नहीं चाह रहा तो आप उसे अपने साथ घर के कामों में लगा लें। घर के छोटे-छोटे काम जैसे अपने कमरे की सफाई या पौधों में पानी देने जैसा काम भी आप उससे करवा सकती हैं। 

3. बच्चे को मोबाइल से दूर रखना है तो उनकी हॉबी पर फोकस कीजिए वो डांस करते हैं तो उनके साथ डांस कीजिए, गाना सुनिए आप चाहें तो उन्हें बच्चों की कहानियां भी सुना सकते हैं। इस वजह से आप अपने बच्चों के साथ दिन भर अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे।

बुजुर्ग करें ये काम

1. कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा इन दिनों बुजुर्गों पर मंडरा रहा है। ऐसे में उनका ख्याल रखना बहुत जरूरी है। बुजुर्गों के साथ आप कुछ पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। किसी की शादी की कैसेट या फोटोज को आप एक साथ बैठकर देख सकते हैं।

 

2. आप अपने बिजी शेड्यूल में अपने बुजुर्ग माता-पिता को समय नहीं दे पाते तो आज बस यूं ही उनके पास बैठ जाइए और बातें कीजिए। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला अपने आप बढ़ता जाएगा और आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

3. सिर्फ बच्चे ही नहीं आप अपने बुजुर्ग मां-पिता के साथ भी गेम्स खेल सकते हैं। कैरम, लूडो या चेस जैसे गेम्स खेलें। 

महिलाएं कर सकती हैं ये काम

1. महिलाएं आज के खाली दिन में अपने घर का वो काम निपटा सकती हैं जिसके लिए उनको समय नहीं मिलता। जैसे अपने वॉर्डरोब सजा सकती हैं किचन की सफाई कर सकती हैं या लॉन्ड्री भी कर सकती हैं। 

2. अगर आपको पढ़ने का शौक है तो इससे बेहतर और कोई समय नहीं हो सकता अपनी फेवरेट किताब को पढ़ने का। आज के लिए अपनी फेवरेट राइटर की कोई फेवरेट किताब आप पढ़ सकती हैं।

3. आप चाहें तो आज अपनी कुकिंग हॉबी को भी पूरा कर सकती हैं। अपने साथ-साथ अपने परिवार वालों के लिए कुछ बढ़ियां सा पकाएं और इस लजीज पकवान का मजा लें।

टॅग्स :जनता कर्फ्यूरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े