International Women's Day 2019 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस):हर महिला है 'बेस्ट', बताते हैं ये प्रेरणादायक संदेश, इन्हें भेज उनके चेहरे पर लाएं मुस्कान

By गुलनीत कौर | Published: March 7, 2019 01:16 PM2019-03-07T13:16:37+5:302019-03-07T13:16:37+5:30

इंटरनेशनल वीमेन डे २०१९ (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस): विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

International Women's Day: motivational quotes, whats app messages, status, images, facebook, theme messages in hindi | International Women's Day 2019 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस):हर महिला है 'बेस्ट', बताते हैं ये प्रेरणादायक संदेश, इन्हें भेज उनके चेहरे पर लाएं मुस्कान

International Women's Day 2019 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस):हर महिला है 'बेस्ट', बताते हैं ये प्रेरणादायक संदेश, इन्हें भेज उनके चेहरे पर लाएं मुस्कान

विश्वभर की महिलाओं को सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है। यह दिन सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करने का दिन होता है। इसे महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन यह भी याद दिलाता है कि कैसे महिलाओं ने कई सामाजिक व अन्य बाधाओं को पार करते हुए मुकाम हासिल किए और लगातार कर रही हैं।

इतिहास के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहली बार 1909 में मनाया गया था और इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 से मनाना शुरू किया। इस खास दिन पर महिलाओं को और भी सम्मान देते हुए आगे बताए जा रहे प्रेरणादायक सन्देश उन्हें भेजें। यह सन्देश आप अपनी मां, पत्नी, दोस्त, बहन, ऑफिस की एम्प्लोई सभी को भेज सकते हैं। ये सन्देश उनके चेहरे पर एक मुस्कान लाने में जरूर सफल होंगे।

1) हज़ारो फूल चाहिए एक माला
बनाने के लिए,
हज़ारो दीपक चाहिए एक आरती
सजाने के लिए,
हज़ारो बून्द चाहिए समुद्र
बनाने के लिए,
पर एक “स्त्री” अकेली ही काफी है।।
घर को स्वर्ग बनाने के लिए…
महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

2) पापा की वो लाड़ली, माँ की वो जान,
दिल नादान, पर करती है,
सबके लिए अपनी जान कुर्बान,
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान,
ये है एक लड़की की पहचान।।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

3) दुनियां में दो शक्तियां है,
एक तलवार की एक कलम की
इन दोनो के बीच में कड़ा मुकाबला और दुश्‍मनी है
एक तीसरी ताकत है जो दोनों से शक्तिशाली है,
वो है महिलाओं की ताकत
नारी शक्ति को प्रणाम
महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

4) औरत से है यह दुनिया सारी
फिर भी यह ग़ुलामी सहती है,
औरत के लिए है जीना सजा
फिर भी वह जीए जा रही है,
औरत संसार की किस्मत है
फिर भी किस्मत की मारी है,
औरत आज भी ज़िंदा जलती है,
फिर भी कहलाती वह क़ुरबानी है,
औरत के लिए रोना खता है
फिर भी वह हर ज़ुल्म सहती है,
औरत ने जनम दिया मर्दों को
फिर भी वह कहलाती पैरों की जूती है!
महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

5) दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने मे गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने मे गुजर गई,
जिस घर मे मेरे नाम की तखती भी नहीं,
सारी उमर उस घर को सजाने मे गुजर गई।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

6) जिसने बस त्याग ही त्याग किए
जो बस दूसरों के लिए जिए
फिर क्यों उसको धिक्कार दो
उसे जीने का अधिकार दो
महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

7) औरत का इस दुनिया में मान है
औरत एक बहन है
एक बेटी है, एक पत्नी है
औरत के बिना यह जहां कुछ भी नहीं है
महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

Web Title: International Women's Day: motivational quotes, whats app messages, status, images, facebook, theme messages in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे