मई में जन्मे लोगों की 7 खास बातें, जानिये इस महीने किन-किन महान हस्तियों का हुआ जन्म

By उस्मान | Published: May 2, 2019 02:40 PM2019-05-02T14:40:01+5:302019-05-02T14:40:01+5:30

मई में जन्मे लोग यात्रा करना पसंद करते हैं और नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। वे दुनिया को देखना चाहते हैं और विभिन्न संस्कृतियों, इतिहास और निश्चित रूप से कला का अनुभव करना चाहते हैं।

Interesting facts about people born in May | मई में जन्मे लोगों की 7 खास बातें, जानिये इस महीने किन-किन महान हस्तियों का हुआ जन्म

फोटो- सोशल मीडिया

आपका जन्म किस महीने में हुआ है, इसके अनुसार भी आपके स्वभाव से संबंधित कई रहस्यों का पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्म के समय, दिन, महीने, सभी का व्यक्तित्व पर गहरा असर होता है। फिलहाल मई का महीना चल रहा है। ऐसा कहा जाता है कि मई में जन्मे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। वो कड़ी मेहनत करते हैं और योजनाबद्ध तरीके से जीवन जीते हैं। 

क्वीन विक्टोरिया, क्लिंट ईस्टवुड, कार्ल मार्क्स, रविंद्रनाथ टैगोर, सत्यजीत रे, जॉन एफ कैनेडी, आड्री हेपबर्न, मार्क ज़करबर्ग, सनी लियोन, मैल्कम एक्स, डेविड बेकहम, जान वाइने, एंडी मरे, बॉब डिलन, जॉर्ज क्लूनी, मेगन फॉक्स, डेविड एटनबरो, सिग्मंड फ्रायड इत्यादि प्रसिद्ध हस्तियों का जन्म मई माह में हुआ है। 

1) सेल्फ मोटिवेटेड
मई में जन्में लोग सेल्फ मोटिवेट होते हैं। वे शांत स्वभाव होने के साथ परिपक्व व्यक्ति होते हैं और जीवन में अपने उद्देश्य को जानते हैं। वो जो भी सोचते हैं उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इसके अलावा वे जिज्ञासु होते हैं। 

2) लोगों का ध्यान आकर्षित करना  
हैरानी की बात यह है कि मई में जन्मे व्यक्ति अपने आसपास के लोगों का बहुत ध्यान आकर्षित करते हैं। वे लोगों से अपनी प्रशंसा सुनना और स्नेह पाना चाहते हैं। यही कारण है कि वे कभी भी अकेला महसूस नहीं करते और उन्हें हमेशा कंपनी की जरूरत होती है।

3) जो सोचते हैं, वो पूरा करते हैं
मई में जन्मे व्यक्ति योजनाकार होते हैं। वे कभी भी योजना के बिना एक कदम नहीं उठाते हैं। इसके अलावा, वे अपनी सुविधा के अनुसार योजना बनाते हैं। वे दूरदर्शी होते हैं और उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आगे चलकर किसी चीज से नुकसान होगा या नहीं। वे अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक होते हैं।

4) अच्छे पैरेंट्स
जब ये लोग परिवार की अहमियत को समझते ही हैं, तो परिवार बनाने में भी अच्छे होते हैं। ये लोग अच्छे पेरेंट्स बनते हैं और अपने बच्चों की बेहतर सीख देते हैं। इसके अलावा उन्हें किसी भी परिस्थिति को मैनेज करना अच्छी तरह आता है। पैसे से लेकर घर-परिवार और सोशल लाइफ, सभी को मैनेज कर लेते हैं।

 5) कला से प्यार
मई में जन्में लोग अच्छे जीवन से प्यार करने के अलावा कला और कलात्मक गतिविधियों के साथ-साथ भावनात्मक पक्ष को भी पसंद करते हैं। उन्हें किताबें पढ़ना, साहित्यिक गतिविधियों में हिस्सा लेना पसंद होता है। 

6) घूमना-फिरना है पसंद
मई में जन्मे लोग यात्रा करना पसंद करते हैं और नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। वे दुनिया को देखना चाहते हैं और विभिन्न संस्कृतियों, इतिहास और निश्चित रूप से कला का अनुभव करना चाहते हैं। यह उनका जुनून है लेकिन वे यह सब खुद से करना चाहते हैं। जब वे यात्रा करते हैं, तो वे अपना पैसा खर्च करते हैं।  

7) गुस्सा है कमजोरी
मई में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी परेशानी उनका अचानक मूड का बदलना है। यह जान पाना कई बार मुश्किल हो जाता है कि इन लोगों का क्या मूड चल रहा है। कभी भी गुस्सा या उदासी इन्हें घेर लेती है। 

English summary :
People born in May like to travel and prefer to go to new places. They want to see the world and want to experience different cultures, history and of course art.


Web Title: Interesting facts about people born in May

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे