लॉकडाउन: चिड़चिड़ेपन बच्चे काट रहे हैं दांत या फेंक रहे हैं सामान तो ऐसे रखें उनका ध्यान

By मेघना वर्मा | Published: April 6, 2020 06:15 AM2020-04-06T06:15:25+5:302020-04-06T06:15:25+5:30

बच्चों का चिड़चिड़ापन झेलते-झेलते मां-पिता का मूड भी अब खराब होने लगा है। कई बच्चे ऐसे होते हैं जो इतने चिड़चिड़े हो जाते हैं कि घर का सारा सामान फेंकने लगते हैं।

how to deal with children during lockdown, side effects of lockdown on children | लॉकडाउन: चिड़चिड़ेपन बच्चे काट रहे हैं दांत या फेंक रहे हैं सामान तो ऐसे रखें उनका ध्यान

लॉकडाउन: चिड़चिड़ेपन बच्चे काट रहे हैं दांत या फेंक रहे हैं सामान तो ऐसे रखें उनका ध्यान

Highlightsबच्चे को खेलना पसंद है मगर वो बाहर नहीं जा सकता तो घर पर ही उनके खेलने का माहौल बनाएं।आप दिन भर बच्चे के साथ ही हैं तो उनकी जरूरतों का इस कदर ख्याल रखें कि बच्चा रोए नहीं।

इस समय पूरा देश लॉकडाउन के कारण बंद है। लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में हर आदमी अब घर बैठे बोर होने लगा है। सबसे ज्यादा मुसीबत तो बच्चों और उनके पैरेंट्स को है। बच्चे घर में कैद हुए चिड़चिड़े होने लगे हैं। 

बच्चों का चिड़चिड़ापन झेलते-झेलते मां-पिता का मूड भी अब खराब होने लगा है। कई बच्चे ऐसे होते हैं जो इतने चिड़चिड़े हो जाते हैं कि घर का सारा सामान फेंकने लगते हैं। छोटे बच्चे दांत तक कांटने लगते हैं। ऐसे में आपको ही उनका मूड सही करने के लिए कुछ ना कुछ करना होगा। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों का ख्याल रख सकते हैं और उनके चिड़चिड़े मूड को भी हैंडिल कर सकते हैं। आइए आप भी जानिए कौन से हैं वो टिप्स-

1. बच्चों को अटेंशन और प्यार दें

आपके घर में बच्चे हैं मगर आप अपने ही कामों में 24 घंटे लगे हैं तो ये एक बहुत बड़ा कारण बन सकता है आपके बच्चे के चिड़चिड़ेपन का। इसलिए अपने बच्चे को अटेंशन दें। उन्हें ये फील करनाएं कि आपका सारा समय उनके लिए है। 

2. उन्हें उकसाएं नहीं

बच्चे से मजाक में भी कोई ऐसी बात ना करें कि इस समय वो नाराज हो जाए या उसे किसी भी तरह से उकसाएं नहीं। ऐसी स्थिति में बच्चे अपना गु्स्सा निकालने के लिए या तो चीजें तोड़ते हैं या दांत कांटते हैं। कोशिश करें उनको गुस्सा ना दिलाएं।

3. कोशिश करे बच्चा रोए नहीं

आप दिन भर बच्चे के साथ ही हैं तो उनकी जरूरतों का इस कदर ख्याल रखें कि बच्चा रोए नहीं। जब वो दुखी होगा या रोएगा तो भी उसके अंदर गुस्सा या झल्ल पैदा हो सकती है। ऐसे में उसका ध्यान किसी दूसरी ओर भटकाएं। 

4. उनका फेवरेट काम घर पर करें

बच्चे को खेलना पसंद है मगर वो बाहर नहीं जा सकता तो घर पर ही उनके खेलने का माहौल बनाएं। आप भी उसके साथ खेलें इससे बच्चा आपके और करीब रहेगा और चिड़चिड़ाएगा भी नहीं।

5. ताकि बच्चे का ध्यान बंटा रहे

आप चाहें तो अपने बच्चे को अपने साथ काम में भी लगाए रख सकते हैं। ऐसा करने से आपका बच्चा अकेला नहीं होगा और उसका ध्यान भी बंटा रहेगा। बस उनका ध्यान आप किसी तरह बंटा कर रखें।

Web Title: how to deal with children during lockdown, side effects of lockdown on children

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे