लाइव न्यूज़ :

अगर ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ता भी बचाना है और सेक्स से भी है परहेज तो आजमाएं ये 10 टिप्स

By गुलनीत कौर | Updated: August 28, 2018 17:07 IST

कुछ क्रेजी या रोमांटिक तस्वीरें क्लिक करवाएं।

Open in App

आजकल बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड के रिश्ते में सिर्फ प्यार ही नहीं, सेक्स भी जरूरी हो गया है। कब बात केवल हाय-हेलो से सेक्स तक पहुंच जाती है, यह पता ही नहीं चलता है। लेकिन अगर आप उन लड़कियों में से हैं जो अभी भी सेक्स के लिए राईट टाइम का इन्तजार कर रही हैं और साथ ही यह भी चाहती हैं कि सेक्स की वजह से रिश्ता खराब ना हो जाए। तो आप आगे बताए जा रहे 10 टिप्स का पालन करें। आपका बॉयफ्रेंड आपसे खुश रहेगा और रिश्ते में रोमांस भी बना रहेगा।

1. टच-किस

रिलेशनशिप के इतने सालों बाद भी अगर आप रोमांस को ज़िंदा रखना चाहती हैं तो अपने कॉलेज के दिनों को याद करें। टच और किस के जरिए पार्टनर के लिए रोमांटिक माहौल बनाएं। इससे रिश्ता मजबूत बनेगा और प्यार भी कायम रहेगा।

2. वैसी बातें

फोन पर या मैसेज पर उस तरह की बातें करना भी दोनों के अन्दर के जोश और रोमांस को बनाए रखता है। और इससे दोनों की पसंदिगी के बारे में भी जाना जा सकता है। 

3. गेम्स

सेक्स के अलावा भी बंद कमरे में कुछ गेम्स के जरिए एन्जॉय किया जा सकता है। एक दूसरे को ऐसे चैलेंज दें जिससे आप दोनों करीब भी आएं और सेक्स की जरूरत भी महसूस ना हो।

4. मसाज

किसने कहा कि फुल बॉडी मसाज में ही मजा है? अगर गर्लफ्रेंड प्यार से गर्दन या कमर पर मसाज कर दे तो दोनों के बीच के रोमांस को जगाता है। इसे भी आप ट्राई कर सकती हैं !

5. लेट मूवी नाईट

संभव हो तो रात को देर तक साथ में मूवी देखें। घर पर या फिर बाहर जाकर लेट नाईट शो देखें।

6. साथ में कुछ बनाएं

सेक्स के अलावा भी ऐसे कई काम हैं जिन्हें अगर साथ में किया जाए तो यह कपल के रिश्ते को मजबूत बनाता है। तो उनकी फेवरेट चीज उनके साथ ही मिलकर बनाएं।

7. फोटो सेशन

कुछ क्रेजी या रोमांटिक तस्वीरें क्लिक करवाएं। एक दूसरे की फनी तस्वीरें क्लिक करें। इससे ना केवल आप दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, साथ ही ये यादें जिन्दगी भर की मिठास भर देंगी।

8. कडल करें

बालों में हाथ फेरना, प्यार से बाजू पर टच करना, उनके सिर को अपनी गोदी में रखना। ये छोटे-छोटे मोमेंट्स रोमांस भर देते हैं। 

9. शॉवर

यह एक ऐसा काम है जो कपल्स के लिए सबसे अधिक रोमांटिक मोमेंट्स को लेकर आता है। तो सेक्स की बजाय इसे एक ऑप्शन चुना जा सकता है।

ये भी पढ़ें: सेक्स लाइफ हो जाएगी मजेदार, अगर पार्टनर के बारे में सोचेंगे सिर्फ ये एक बात

10. पिल्लो फाइट या स्लो डांस

अगर आप दोनों को मौका मिले तो बंद कमरे में एक दूसरे को तकिये से मारें या फिर धीमा म्यूजिक लगाकर रोमांटिक डांस करें। यह आप दोनों को बेहद करीब ले आएगा। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े