Valentine's Week 2022: वैलेंटाइन वीक का किस डे आज, होठों के मिलन से जुड़ते हैं दिल के तार, हर किस के होते हैं अलग मायने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 13, 2022 03:45 PM2022-02-13T15:45:20+5:302022-02-13T16:19:55+5:30

वैलेंटाइन डे से ठीक एक पहले 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। प्रेमी इस दिन अपने पार्टनर को किस (चुंबन) देकर अपने प्यार में विश्वास की मुहर लगाते हैं।

Happy Kiss Day Today; Significance and Meaning of Different Kinds of Kisses | Valentine's Week 2022: वैलेंटाइन वीक का किस डे आज, होठों के मिलन से जुड़ते हैं दिल के तार, हर किस के होते हैं अलग मायने

Valentine's Week 2022: वैलेंटाइन वीक का किस डे आज, होठों के मिलन से जुड़ते हैं दिल के तार, हर किस के होते हैं अलग मायने

Happy Kiss Day 2022: यह वैलेंटाइन वीक चल रहा है और वैलेंटाइन डे से ठीक एक पहले 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। प्रेमी इस दिन अपने पार्टनर को किस (चुंबन) देकर अपने प्यार में विश्वास की मुहर लगाते हैं। वेलेंटाइन वीक अपने प्रियजनों के प्रति स्नेह व्यक्त करने के लिए चुंबन सबसे अच्छा तरीका है। प्रेम जीवन में चुंबन एक गहरे रिश्ते को बयां करता है, इसे हम प्रेम का अतरंग रूप भी कह सकते हैं।

किस डे वैलेंटाइन वीक के सबसे रोमांटिक दिन है। किस डे के दिन दो प्यार करने के बीच होठों के मिलन से दिल के तार जुड़ते हैं। लेकिन गाल, माथे और होठों पर किस करने के अलग-अलग मतलब होता है। किस करना न सिर्फ रिश्ते को मजबूत बनाता है बल्कि अच्छी सेहत के लिए भी मददगार हो सकता है।

किस यानी चुंबन किसी भी स्वस्थ रिश्ते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह प्यार का इजहार करने का एक विशेष तरीका है। चुंबन आपके साथी को प्यार और केयरिंग का एहसास दिलाता है। यह प्यार के बंधन को और भी मजबूत करता है।

वैज्ञानिक रूप से, चुंबन किसी को खुश करता है क्योंकि यह ऑक्सीटोसिन, डोपामाइन और सेरोटोनिन नामक 'हैप्पी हार्मोन' को स्रावित करता है, जो तब जारी होते हैं जब कोई आनंद का अनुभव करता है। यह शरीर में तनाव से जुड़े कोर्टिसोल हार्मोन को भी कम करता है।

माथे पर किस

एक माथे का चुंबन भागीदारों के बीच एक भावनात्मक संबंध को इंगित करता है जो एक दूसरे के बीच सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। यह आपके साथी को यह दिखाने में भी मदद करता है कि वे आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

गालों पर चुम्बन

गाल पर चुंबन स्नेह और दोस्ताना रिश्ते का संकेत है। पार्टनर के ही नहीं बल्कि, दोस्तों के गाल में भी किस किया जा सकता है।

होठों पर चुंबन

होंठों पर किस रोमांटिक चुंबन माना जाता है। किसी के लिए पहला चुंबन बहुत खास माना जाता है और कुछ ऐसा जो आपके दिल और दिमाग में हमेशा के लिए समा जाता है। 

 

Web Title: Happy Kiss Day Today; Significance and Meaning of Different Kinds of Kisses

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे