हर लड़की चाहती है उसका पार्टनर शादी के दिन करे ये 5 काम
By मेघना वर्मा | Published: July 7, 2020 09:46 AM2020-07-07T09:46:51+5:302020-07-07T09:46:51+5:30
शादी को लेकर हर लड़की की अपनी अलग उम्मीद होती है। हर लड़की चाहती है कि शादी वाले दिन उसका होने वाला पति बिना कुछ कहें कुछ बातों को समझ जाए।
शादी का फैसला किसी के लिए भी सबसे बड़ा होता है। शादी के बाद लड़के और लड़कियां दोनों की जिंदगी में बहुत सारे बदलवा आ जाते हैं। वहीं शादी के दिन की बात करें तो भी दुल्हा-दूल्हन दोनों के इमोशन्स अलग लेवल पर होते हैं। कभी घबराहट होती है तो कभी नई जिम्मेदारियों की थोड़ी सी चिंता।
शादी के लिए हर लड़की की अलग एक्सपेक्टेशन होती है। हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर शादी वाले दिन कुछ चीजों को ध्यान दें। फोटो खिंचवाने के साथ उनके परिवार और दोस्तों को संभालने जैसा काम भी लड़की चाहती है कि उनका पार्टनर करे।
आइए आपको बताते हैं कि शादी वाले दिन लड़की अपने होने वाले पति से क्या एस्पेक्ट करती है-
1. ना करवाए उन्हें इंतजार
हर लड़की ये चाहती है कि उसके स्पेशल डे में उसे इंतजार ना करना पड़े। शादी बैंक्विट में वो आपके आने का बहुत देर इंतजार नहीं कर सकतीं। वो चाहती है कि आप जल्द से जल्द वहां आएं और शादी की सारी रस्में शुरू हों।
2. करें कॉम्पलिमेंट
हर लड़की चाहती है कि जब वो दुल्हन बनें तो उसके जानने वालों के अलावा उसका होने वाला पार्टनर भी उसकी तारीफ करें। वो कितनी खूबसूरत लग रही हैं उन्हें ये बताए।
3. करे थोड़ी सी मदद
हर लड़की का ब्राइडल ड्रेस काफी हैवी होती है जिसे मैनेज कर पाना काफी चैलेंजिंग होता है। लड़की यही चाहती है कि उसका पति इसमें थोड़ी सी उसकी मदद जरूर करे। कभी उनका हाथ पकड़ कर उन्हें संभाल ले तो कभी लंहगे को जरा सा सही कर दे।
4. फोटो शूट
शादी के दिन के फोटोशूट बहुत हैक्टिक होते हैं। तरह-तरह के पोज में फोटो खिंचवाना ऊपर से सारे कॉस्ट्यूम और ज्वैलरी को मैनेज करना मुश्किल होता है। लड़कियां चाहती है कि उनका होने वाला पति इस चीज में उनका पूरा सपोर्ट करे।
5. फैमिली और फ्रेंड को दे समय
ऐसा ना हो कि बारात के साथ आए लोगों पर ही दूल्हे का पूरा ध्यान दे। लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसके घर वालों को या दोस्तों को भी पूरा समय दें। उनसे भी बात करे।