लाइव न्यूज़ :

सावधान! बात-बात पर बोलते हैं सॉरी तो सुधर जाइए, आपके लिए खड़ी हो सकती है मुसीबत

By मेघना वर्मा | Updated: March 21, 2020 10:22 IST

आप हर बार सॉरी बोलेंगे तो सामने वाला आपको हर बार कमजोर समझने लगेगा। बाद में आपकी सही बात पर भी वो आपको दबाने की कोशिश करेंगा।

Open in App
ठळक मुद्देसॉरी बोलते-बोलते आपको अब इस चीज की आदत पड़ चुकी है। अगर आप अपनी जगह सही हैं तो अपनी बात सामने वाले को हर हाल में समझाने की कोशिश कीजिए।

कभी किसी से झगड़ा हो भले ही आप उसमें सही हों मगर फिर भी आप सॉरी बोलते हैं। ऑफिस में कलीग से किसी बात पर बहस छिड़ी हो मगर बाद में सॉरी आप बोलते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं जो हर बात पर सॉरी-सॉरी की रट लगाकर रखते हैं तो सुधर जाइए क्योंकि आपकी यही आदत आप पर ही मुसीबत बन सकती हैं। 

सॉरी बोलना गलत बात नहीं। बहुत से जगहों पर माफी मांग कर आप अपने रिश्ते की गरिमा को बनाएं रखते हैं। मगर, हर वक्त हर किसी से हर बात के लिए सॉरी बोलना अगर आपकी आदत बन गई है तो आपक खुद अपने लिए परेशानियां खड़ी कर रहे हैं। 

आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो कारण जो आपके इस सॉरी की वजह से हो सकती है-

1. सामने वाला आपको समझेगा कमजोर

आप हर बार सॉरी बोलेंगे तो सामने वाला आपको हर बार कमजोर समझने लगेगा। बाद में आपकी सही बात पर भी वो आपको दबाने की कोशिश करेंगा। इसलिए हर बार सॉरी बोलना आपको ही नुकसान दे जाएगा। 

2. आत्म सम्मान को पहुंचेगी ठेस

सॉरी बोलकर आप तो मामला रफा-दफा कर देंगे लेकिन आपके आत्म सम्मान को खुद ठेस पहुंचेगी। जब आप सही हैं फिर भी उस चीज के लिए सॉरी बोलेंगे तो आपकी सेल्फ रिस्पेक्ट पर भी बन आएगी। आप खुद इस बात को सोच-सोच कर डिप्रेस होते रहेंगे।

3. गिरेगा कॉन्फिडेंस

अगर आप अपनी जगह सही हैं तो अपनी बात सामने वाले को हर हाल में समझाने की कोशिश कीजिए। अगर आप सही हैं तो कभी भी सॉरी ना बोलें। अगर आपकी ये आदत बन गई है तो आपको समझना होगा कि सही चीजों पर सॉरी बोलकर आप अपना कॉन्फिडेंस गिरा रहे हैं। 

4. हमेशा बचकर निकलेंगे

सॉरी बोलते-बोलते आपको अब इस चीज की आदत पड़ चुकी है। आपको हर बार लगता है कि हर बार आप गलती करेंगे तो बस सॉरी बोलकर निकल जाएंगे। आपकी यही आदत आपके प्रोफेशनल लाइफ को बहुत ज्यादा प्रभावित करेगी। तो अपनी इस आदत को सुधारिए।

5. रिलेशनशिप के लिए भी है खतरा

अगर आपको लगता है कि अपने रिश्ते में हर बार सॉरी बोलकर सब कुछ ठीक कर लेंगे तो ऐसा नहीं है। आपके बार-बार सॉरी बोलने का फर्क आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा। आप अपनी राय के लिए कभी सॉरी मत कहिए। आगे चलकर आपको खुद इस बात पर फ्रस्टेशन होगी और उस समय आपके झगड़े और बढ़ जाएंगे।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े