40+ के बाद भी सिंगल हैं बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं, शादी न करना नहीं है टैबू
By मनाली रस्तोगी | Published: March 5, 2022 05:19 PM2022-03-05T17:19:30+5:302022-03-05T17:20:56+5:30
आमतौर पर लड़कियों को ये सलाह दी जाती है कि 30 साल के होने से पहले उन्हें अपना घर बसा लेना चाहिए। मगर आजकल के बदलते समय के साथ महिलाएं भी अपने काम और अन्य चीजों को शादी से ज्यादा तवज्जो देने लगी हैं।
आमतौर पर लड़कियों को ये सलाह दी जाती है कि 30 साल के होने से पहले उन्हें अपना घर बसा लेना चाहिए। मगर आजकल के बदलते समय के साथ महिलाएं भी अपने काम और अन्य चीजों को शादी से ज्यादा तवज्जो देने लगी हैं। महिलाएं ये मानने लगी हैं कि उनके सफल होने के लिए शादी करना जरूरी नहीं। यही नहीं, ज्यादातर महिलाएं अब शादी करने को भी टैबू नहीं मानती हैं। ऐसे में जानते हैं उन खूबसूरत बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में 40 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सुष्मिता फैंस के बीच अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। सुष्मिता की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में की जाती है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक अपना घर नहीं बसाया है। एक्ट्रेस रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में तो थीं लेकिन कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इससे फैंस का दिल तो टूटा। मगर सुष्मिता को अपने जीवन में किसी खास साथी की कमी महसूस नहीं होती। फिलहाल, सुष्मिता सेन अपनी लाइफ में बहुत बिजी हैं।
तब्बू
51 वर्षीय तब्बू एक मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्हें देखने के बाद कोई ये नहीं कह सकता है कि एक्ट्रेस की उम्र 50 पार है। मगर तब्बू ने अभी तक शादी नहीं की है और उनका ऐसा करने का कोई प्लान नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तब्बू अकेले काफी खुश हैं। उनका कोई भी साथी ढूंढने का इरादा नहीं है। साथ ही, एक्ट्रेस अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी रही हैं।
दिग्गज अभिनेता जितेंद्र की बेटी और फिल्म प्रोड्यूसर व डायरेक्टर एकता कपूर भी 40 पार होने के बाद भी सिंगल खुश हैं। यही नहीं, वो एक बेटे की सिंगल मदर भी हैं। बता दें कि एक इंटरव्यू में एकता ये बात कह चुकी हैं कि उनके पास शादी के लिए समय नहीं है।