पहली डेट पर लड़की से क्या कहें ताकि वो इम्प्रेस हो जाए, जानें 8 बातें

By गुलनीत कौर | Published: March 11, 2018 08:34 AM2018-03-11T08:34:39+5:302018-03-11T08:34:39+5:30

उसे घूमना पसंद है या नहीं और अगर पसंद है तो आजतक कहां कहां घूमने गई है, इस तरह की बातें पूछें।

Best Topics to Talk About With a Girl to Keep Her Interested | पहली डेट पर लड़की से क्या कहें ताकि वो इम्प्रेस हो जाए, जानें 8 बातें

पहली डेट पर लड़की से क्या कहें ताकि वो इम्प्रेस हो जाए, जानें 8 बातें

किसी लड़की को डेट कर रहे हों या उससे पहली बार मिलने जा रहे हों तो दिमाग में सबसे पहला सवाल आता है कि 'बात क्या करेंगे'? ऐसा क्या कहें को उसे इम्प्रेस कर सकें? उसी कौन सी बात सबसे अच्छी लगेगी? और कौन सी बुरी, ताकि वो बात बिलकुल ना कहें। ऐसे तमान सवाल मन ही मन लड़के खुद से पूछते हैं जब वे किसी लड़की से पहली बार बात करने की कोशिश करते हैं। एक लड़की के साथ कैसी बात करनी चाहिए, किस विषय पर बात करनी चाहिए और किस अंदाज में बात करें ताकि वह इम्प्रेस हो सके, आइए आपको बताते हैं। 

अगर आप पहली डेट पर उसे मिलने जा रहे हैं तो सबसे पहले आपको दिमाग में कुछ बातों को बिठाना होगा, इसके बाद ही निश्चित करें कि आपको उससे किन विषयों पर बात करनी है:

- आप उस लड़की को कितने समय से जानते हैं और मिलने से पहले कितनी बार आप दोनों के बीच बात हुई है इस बात को ध्यान में रखें। अगर बिलकुल पहली बार बाट करने जा रहे हैं तो गलती से भी निजी सवालों को ना रखें। 
- आप दोनों किसी रेस्तरां में बैठकर खाना खा रहे हैं, आसपास का माहौल आफी अच्छा है, ऐसे में अगर आप लड़की से राजनीति से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करने लगेंगे तो यह उसके मूड को खराब कर देगा। जगह, समय को देखते हुए बात करें।
- माना कि पहली डेट पर आपके मन में कई सवाल होंगे, लेकिन अपनी बात कहने के बात लड़की के बोलने का इन्तजार करें और जब तक उसकी बात खत्म ना हो उसे बीच में ना रोकें।

यह भी पढ़ें: 5 संकेत जो कहते हैं कि वो आपको 'दोस्त' से अधिक मानने लगी है

चलिए अब आपको बताते हैं कि लड़कियों से किस मुद्दे पर बात करनी चाहिए ताकि वह आपसे इम्प्रेस हो सके:

1. आज का दिन कैसा गुजरा: अगर आप शाम के समय मिल रहे हैं या पूरा दिन गुजरने के बाद शाम के समय फ़ोन या मैसेज के जरिए बात शुरू करना चाहते हैं तो इससे अच्छा सवाल नहीं हो सकता। आपके इस सवाल पर लड़की दिनभर में हुई अच्छी और बुरी दोनों बातें शेयर करेगी जिसपर आप सोच समझकर प्रतिक्रया करें। इस तरह बात आगे बढ़ती चली जाएगी। 

2. आपको क्या पसंद है: लड़की की पसंद के बारे में जरूर पूछें। ख्याल रहे कि सबसे पहले केवल उसकी पसंद ही पूछें, उसकी नापसंदगी के बारे में फिलहाल चर्चा करने से बचें। इसके अलावा उसके क्या शौक हैं जैसे कि ट्रेवल करना, खाने में क्या पसंद है, फिल्में देखती है या नहीं, कविताओं या शायरी में रूचि है या नहीं, आदि सवालों से आप दोनों की बातें लंबे समय तक चलेंगी।

3. म्यूजिक का शौक है या नहीं: म्यूजिक सुनना अमूमन सभी को पसंद होता है, कुछ लोग गायकी का शौक भी रखते हैं। जिस लड़की को आप डेट कर रहे हैं अगर उसे गायकी का भी शौक है तो उसे उसके सिंगिंग सफर के बारे में पूछें, इसकी गायकी की प्रशंसा करें। अगर गायकी नहीं करती है तो उसे उसके पसंदीदा गायक के बारे में पूछ सकते हैं।

4. ट्रेवल करने में कितनी दिलचस्पी है: घूमना फिरना अमूमन सभी लोगों को पसंद होता है और लड़कों की तुलना में लड़कियों को इसका शौक अधिक होता है। उसे घूमना पसंद है या नहीं और अगर पसंद है तो आजतक कहां कहां घूमने गई है। कौन सी ट्रेवल डेस्टिनेशन उसकी पसंदीदा है। इस तरह के सवाल आप दोनों की बातों को रोचक मोड़ देंगे।

5. खाने में क्या पसंद है: यह सवाल आपको जरूर पूछना चाहिए और डेट पर जाने से पहले या मिलने पर खाना आर्डर करने से पहले भी पूछ लेना चाहिए ताकि आप उनकी पसंद का खाना आर्डर कर सकें। खाने में शाकाहारी पसंद है या नॉन-वेज, ड्रिंक्स में क्या पसंद करती हैं, यह सवाल पूछ लें। इसके अलावा क्या उसे कुकिंग का शौक है? आपको कुकिंग आती है तो उसके बारे में भी बताएं। लड़की जरूर इम्प्रेस हो जाएगी।

6. फॅमिली में कौन-कौन है: संभव है कि पहली मीटिंग से पहले आप इतना तो जान गए होंगे कि उसके परिवार में कौन-कौन है, लेकिन मिलने पर आप फॅमिली से संबंधित कुछ सिंपल सवाल कर सकते हैं। जैसे कि परिवार में सब कैसे हैं, कितना समय परिवार के साथ बिताती हो। फॅमिली के बारे में बात करने से वह आपके साथ कम्फर्टेबल महसूस करेगी।

यह भी पढ़ें: क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी है ऐसी, तो 'लकी' हैं आप

7. उसका पैशन, सपनों और फ्यूचर प्लान: पहली मीटिंग के हिसाब से या पहली बार बात करते हुए यह सवाल पूछना थोड़ा जल्दी लग सकता है। लेकिन कुछ मीटिंग्स के बाद आप यह सवाल पूछ सकते हैं। इससे लड़की को लगेगा कि आप उसकी केयर करते हैं और उसके आने वाले भविष्य में अपनी रूचि बना रहे हैं।

8. आपको उनमें क्या पसंद आया: डेट के अंत में या फोन/मैसेज पर बाट करते हुए आप उन्हें यह व्यक्त करें कि आपको उनकी कौन सी बात अच्छी लगी। यह सबसे सही तरीका है इस बात को व्यक्त करने का कि आप उन्हें पसंद करते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि बेहद सहज ढंग से कहें। शब्दों का सही प्रयोग करते हुए उनके तारीफ करें। 

Web Title: Best Topics to Talk About With a Girl to Keep Her Interested

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे