इंटेलिजेंट होने के साथ लड़कियों की पहली पसंद होते हैं गंजे पुरुष, जानें क्यों

By उस्मान | Published: April 18, 2019 12:35 PM2019-04-18T12:35:50+5:302019-04-18T12:35:50+5:30

शोधकर्ताओं ने बताया है कि पूरी तरह से गंजे मर्द ज्यादा ताकतवर, मजबूत और लंबे लगते हैं। जाहिर है ये अध्ययन ऐसे लोगों के होंठों पर खुशी लाने के साथ उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा सकता है। 

Bald Men Are More Confident, Attractive and Dominant Than Guys | इंटेलिजेंट होने के साथ लड़कियों की पहली पसंद होते हैं गंजे पुरुष, जानें क्यों

इंटेलिजेंट होने के साथ लड़कियों की पहली पसंद होते हैं गंजे पुरुष, जानें क्यों

दुनिया में सफल गंजे पुरुषों की कोई कमी नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण है उनका अधिक बुद्धिमान होना। एक रिसर्च में पता चला है कि गंजे पुरुष ज्यादा बुद्धिमान और मर्दाना होते हैं। 

अल्बर्ट ई. मन्नेस के नेतृत्व में 59 प्रतिभागियों को लेकर तीन अध्ययन किये गए। इन प्रतिभागियों को कुछ लोगों की बालों वाली और बिना बालों वाली फोटो दिखाई गई। प्रतिभागियों ने गंजेपन वाली फोटो को देखकर उन्हें अधिक प्रभावी, मर्दाना, लंबा, मजबूत और आत्मविश्वास से भरपूर बताया।  

गंजेपन का शिकार लोगों का खूब मजाक बनाया जाता है और वो अपने गंजेपन को छिपाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। एक आम धारणा यह भी है कि लड़कियां घने और विभिन्न प्रकार के हेयरस्टाइल रखने वाले लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं।

लड़कियों को पसंद आते हैं गंजे पुरुष
नए अन्य अध्ययन के अनुसार, लड़कियों को बाल वालों की तुलना में गंजे लोग बहुत ज्यादा आकर्षित करते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया है कि पूरी तरह से गंजे मर्द ज्यादा ताकतवर, मजबूत और लंबे लगते हैं। जाहिर है ये अध्ययन ऐसे लोगों के होंठों पर खुशी लाने के साथ उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा सकता है। 

ऐसे हुआ अध्ययन
पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किये गए एक अध्ययन के अनुसार, 1000 महिलाओं को पुरुषों की तीन श्रेणियां दिखाई गई। पहली श्रेणी में ऐसे मर्दों को शामिल किया गया, जिनके घने बाल थे, दूसरी कैटेगरी में ऐसे मर्द थे जिनमें हल्का गंजापन था और तीसरी श्रेणी में बिल्कुल क्लीन शेव सिर वाले पुरुष शामिल थे। रिसर्च के दौरान ज्यादातर महिलाओं को तीसरी श्रेणी वाले क्लीन शेव मर्द पसंद आए।

Web Title: Bald Men Are More Confident, Attractive and Dominant Than Guys

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे