शादी करने जा रहे हैं? पहले खुद से पूछें ये 7 सवाल

By गुलनीत कौर | Published: June 19, 2018 09:42 AM2018-06-19T09:42:04+5:302018-06-19T09:51:29+5:30

बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि लव मैरिज में तो पार्टनर एक दूसरे से प्यार करते ही हैं, लेकिन यहीं हम चूक जाते हैं।

Ask yourself these 7 questions before you get married | शादी करने जा रहे हैं? पहले खुद से पूछें ये 7 सवाल

शादी करने जा रहे हैं? पहले खुद से पूछें ये 7 सवाल

लव हो या अरेंज्ड मैरिज, शादी से पहले हर इंसान इस दुविधा में होता है कि उसे शादी करनी चाहिए या नहीं। क्या यह सहदी का सही समय है? क्या उसका फैसला सही है? क्योंकि शादी केवल दो लोगों का ही नहीं, दो परिवारों का भी मिलन होता है, ऐसे में बहुत सोच समझकर आगे बढ़ना चाहिए। अगर आप भी शादी करने जा रहे हैं तो पहले खुद से आगे बताए जा रहे 7 सवालों का जवाब मांग लें, इसके बाद ही आगे बढ़ें। ये सवाल आपको यह बताने में सफल होंगे कि आपका शादी करने का फैसला सही है भी या नहीं। 

1. क्या शादी के लिए तैयार हैं?

अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं या परिवार वालों की मर्जी से, आप वाकई शादी के लिए तैयार हो चुके हैं या नहीं, यह सवाल खुद से करें। शांत मन से खुद से यह सवाल करे। क्या आप शादी जैसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं या फिर अभी आपको समय चाहिए। इस सवाल का जवाब अगर हां में मिले तभी आगे बढ़ें।

2. क्या सही पार्टनर चुना है?

लड़का हो या लड़की, पार्टनर को लेकर मन में कई इच्छाएं होती हैं। अगर आपने जैसा सोचा है वो वैसे ही हैं, तो आपको इस शादी के लिए आगे बढ़ जाना चाहिए। लेकिन अगर कहीं भी लगे कि इनके साथ आप अपनी लाइफ गुजार नहीं पाएंगे तो सोच समझकर ही आगे बढ़ें।

3. कहीं आप फंस तो नहीं गए?

कई बार हम जल्दी-जल्दी में शादी का फैसला तो ले लेते हैं लेकिन कुछ समय के बाद यह महसूस होने लगता है कि हमें थोड़ा सब्र करना चाहिए था। पार्टनर की कई आदतें हमें पसंद नहीं आती हैं। ऐसे में ठंडे दिमाग से सोचें। अगर बात छोटी-छोटी आदतों की है तो वह समय के साथ ठीक हो जाएंगे, लेकिन अगर मुद्दा नजरअंदाज करने लायक नहीं है तो यहीं रुक जाना बेहतर होगा।

4. ऐसा क्या खास है उसमें?

रिश्ता दोस्ती का हो या प्यार का, या फिर शादी का, जिनके साथ आप हैं उनके साथ होने की एक वजह जरूर होनी चाहिए। ऐसा क्या है उनमें जो आप उनके साथ जुड़े रह सकते हैं, अगर यह वजह मिल जाए और यह जिन्दगी भर साथ भी रहे तो रिश्ता सफल बनता है।

'किस' करने का तरीका खोलता है पार्टनर के कई राज

5. क्या इसी के साथ बिता पाएंगे पूरी जिंदगी?

शादी से एक दिन पहले तक भी बहुत लोगों के मन में यह सवाल उठता है। जिसके साथ शादी के बधन में बढ़ने जा रहे हैं, क्या जीवन भर उसके सतह रह पाएंगे? शादी 2 या 3 दिन की बात नहीं होती, पूरी जिन्दागी इसी के साथ बिता पाएंगे या नहीं यह सवाल खुद से जरूर पूछें। अगर आपको आपकी अंतरात्मा पॉजिटिव जवाब देती है, तभी आगे बढ़ें।

6. क्या आपको उनसे प्यार है?

बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि लव मैरिज में तो पार्टनर एक दूसरे से प्यार करते ही हैं, लेकिन यहीं हम चूक जाते हैं। कई बार लव मैरिज में भी शादी का फैसला लेने तक कई बातें खुलकर सामने आती हैं और यह बार-बार महसूस होता है कि शायद शादी का फैसला सही नहीं है। इसलिए आगे बढ़ने से पहले खुद से यह सवाल जरूर कर लें कि क्या आपको उनसे प्यार है भी या नहीं?

7. अट्रैक्शन है या नहीं?

यह सच है कि सच्चा प्यार दिल से होता है और उसे किसी भी तरह के सम्मोहन या आकर्षण की जरूरत नहीं होती है। लेकिन आपके अन्दर अपने पार्टनर को लेकर एक खास आकर्षण जरूर होना चाहिए जो बार-बार आपको उनसे बांधे। इसकी कमी के कारण रिश्ते की मिठास खत्म हो जाती है। 

Web Title: Ask yourself these 7 questions before you get married

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे