लाइव न्यूज़ :

रिश्ते में बिल्ड अप करना है ट्रस्ट तो पार्टनर से जरूर पूछिए ये 5 सवाल, और भी आ जाएंगे उनके करीब

By मेघना वर्मा | Updated: April 26, 2020 16:10 IST

प्यार के रिश्ते में बातें होनी भी जरूरी है। इन्हीं बातों से आप अपने पार्टनर के और करीब आ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरोना, बहुत डीप इमोशन होता है। कुछ ऐसी बातें जरूर होती हैं जिनके बारे में वो कभी बात नहीं करना चाहते।

प्यार के रिश्ते ईमानदारी और विश्वास से चलते हैं। अगर आपके रिश्ते में विश्वास नहीं तो आपका रिश्ता सिर्फ आपको दुख देगा। वैसे किसी पर भी इतनी जल्दी विश्वास करना इतना आसान नहीं होता। आपको अपने रिश्ते को लॉग टर्म और हेल्दी बनाने के लिए सामने वाले के और करीब जाना होगा। 

प्यार के रिश्ते में बातें  होनी भी जरूरी है। इन्हीं बातों से आप अपने पार्टनर के और करीब आ सकते हैं। इन्हीं बातों-बातों में आप अपने पार्टनर से कुछ ऐसे सवाल कर सकते हैं जिससे आप दोनों के ही बीच ट्रस्ट यानी विश्वास और बढ़ेगा। सिर्फ यही नहींआप अपने पार्टनर के और करीब भी आ जाएंगें।

अपने पार्टनर से पूछिए ये सवाल

1. अपने परिवार के कितने करीब हैं वो?

उनसे उनके परिवार के बारे में बात करके आप उनके करीब जा सकते हैं। जब दो लोग प्यार करते हैं तो वो सिर्फ एक-दूसरे से ही नहीं बल्कि उनके परिवार से भी जुड़ जाते हैं। इसलिए अपने पार्टनर से उनके परिवार के बारे में बातें जरूर करें।

2. आपसे किस बारे में बात करना उन्हें सबसे मुश्किल लगता है?

अक्सर ऐसा होता है कि सामने वाला अपने मन में बहुत सारी बातें दबा कर रखता है। आपके पार्टनर ने भी अगर ऐसा किया है तो उनसे ये सवाल जरूर करें। ताकि वो आपके करीब आ सकें।

3. उनकी अभी तक की सबसे खराब मेमोरी कौन सी है?

प्यार करने वाले एक-दूसरे से कोई बात नहीं छिपाते। कुछ ऐसी बातें जरूर होती हैं जिनके बारे में वो कभी बात नहीं करना चाहते। मगर आप चाहें तो उनके उस दुख या उस एक्सपीरिएंस को शेयर करके उनका दुख हल्का कह सकते हैं। 

4. आखिरी बार वो कब रोए थे?

रोना, बहुत डीप इमोशन होता है। अगर आपका पार्टनर इसपर आपसे आराम से बात कर लेता है तो आपको समझना चाहिए कि वो आप पर बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं। 

5. उनके लिए परफेक्ट डे का क्या मतलब है?

हर इंसान के लिए खुशी के अलग मायने होते हैं। किसी को किताब पढ़कर खुशी मिलती है तो किसी को मूवी देखकर। किसी को शॉपिंग में मजा आता है तो किसी को खाने में। आप भी अपने पार्टनर से पूछिए कि उनके लिए परफेक्ट डे का  क्या मतलब है। इस सवाल से आप उनके और करीब पहुंच जाएंगे।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े