लाइव न्यूज़ :

Love Horoscope: बेहद उलझे हुए होते हैं ये 5 राशि के लोग, इनसे प्यार करना पड़ सकता है आप पर भारी

By मेघना वर्मा | Updated: January 27, 2020 07:27 IST

कुछ राशियां तो प्यार और रिश्ते को बेहद खूबसूरती से निभाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन कुछ राशियों को खुद में ही उलझा हुआ माना जाता है, जो अपने प्यार के रिश्ते को सही से निभा नहीं पाते।

Open in App
ठळक मुद्देवृश्चिक राशि वालों को बेहद पैशनेट माना जाता है।वृषभ राशि वालों को उनसे जिद्दी नेचर के लिए जाना जाता है।

इंसान का नेचर बहुत हद तक उसकी राशि के अनुरूप होता है। आपका स्वभाव कैसा है या आप किस चीज पर कैसे रिएक्ट करते हैं ये आपकी राशि पर भी निर्भर करता है। खासकर हिन्दू धर्म में इस बात पर ज्यादा जोर दिया जाता है कि राशि के अनुसार ही उनकी शादी भी किया जाए। 

वहीं कुछ राशियां तो प्यार और रिश्ते को बेहद खूबसूरती से निभाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन कुछ राशियों को खुद में ही उलझा हुआ माना जाता है, जो अपने प्यार के रिश्ते को सही से निभा नहीं पाते। आज हम आपको यहां ऐसे ही राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ रिश्ते में आकर आप खुद की जिंदगी भी उलझा लेंगे। ये लोग दिल के साफ जरूर होते हैं मगर प्यार के मामले में इनसे पार पाना थोड़ा मुश्किल होता है। 

आप भी जानिए कौन सी हैं वो राशियां

1. मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग प्यार जताने और जिंदगी जीने के बारे में जाने जाते हैं। इस लिस्ट में मिथुन राशि वालों को रखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ये इतने बातूनी होते हैं कि सामने वाले की या अपने पार्टनर की बात को सुनने और समझने की कोशिश ही नहीं करते। इस वजह से आपके रिश्ते में मिस कम्युनिकेशन भी होता है। इसी मिस कम्युनिकेशन की वजह से भी रिश्ते में बहुत सारी परेशानियां आ जाती हैं। 

2. कुंभ राशि

वैसे तो हर रिश्ते में पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है लेकिन कुंभ राशि के लोगों का मानना होता है कि उनके पार्टनर को कुछ ज्यादा ही पर्सनल स्पेस की जरूरत है।  इसी कारण से वह अपने पार्टनर से ज्यादा दूरियां बनाने लगते हैं। यही वजह है कि उनके और उनके पार्टनर के बीच दूरियां बढ़ती जाती है। इस राशि वाले लोगों की एक कमी ये भी होती है कि उन्हें मालूम ही नहीं होता कि वो रिश्ते के किस पड़ाव पर हैं। 

3. वृषभ राशि

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक वृषभ राशि वालों को उनसे जिद्दी नेचर के लिए जाना जाता है। उनका यही नेचर उनके लिए घातक हो जाता है। ये अपने चुने हुए रास्ते और फैसलों को हर बार सही समझते हैं। ये होते बड़े शालीन हैं मगर ये अपने शब्दों से आपका दिल जीत लेते हैं। ये इन्हीं शब्दों के खेल से सामने वाले का दिल भी दुखाते हैं। 

4. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को बेहद पैशनेट माना जाता है। ये बेहद डॉमिनेटिंग नेचर के होते हैं। वृश्चिक राशि के लोग थोड़े शक्की मिजाज के भी माने जाते हैं। गुस्से में उनसे आगे कोई नहीं होता। जब ये गुस्सा होते हैं तो आपे से बाह हो जाते हैं इसलिए आपका और उनका रिश्ता बद् से बद्तर होता जाता है। 

5. मेष राशि

मेष राशि के लोग भी जिद्दी स्वभाव के होते हैं। ये अपनी हर बात पर हां सुनना चाहते हैं। मेष राशि वालों के पास पेशेंस की कमी होती है। वे अपनी गलत बातों को भी सही साबित करते हैं। इनसे बातें करना बेहद मुश्किल होता है खासकर की तब जब इन्हें कोई बात समझानी हो। 

टॅग्स :राशिचक्ररिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठशनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025: जानें अपनी राशि पर इसका प्रभाव

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

पूजा पाठBasant Panchami 2025: सरस्वती पूजा होगी शुभ, अपनी राशि के हिसाब से पहने इस रंग के कपड़े, सब होगा मंगल

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

पूजा पाठकैसी है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की राशि अनुकूलता? जानिए शादी के बाद कैसा होगा दोनों का जीवन

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप