बेस्ट फ्रेंड से शादी करने के होते हैं ये 5 बड़े फायदे

By गुलनीत कौर | Published: May 11, 2018 02:07 PM2018-05-11T14:07:58+5:302018-05-11T14:07:58+5:30

बेस्ट फ्रेंड्स एक दूसरे के मूड को बखूबी समझ जाते हैं। कब मूड अच्छा है, किस बात पर गुस्सा होते हैं, पहले से ही जानते हैं।

Benefits of marrying your best friend in hindi | बेस्ट फ्रेंड से शादी करने के होते हैं ये 5 बड़े फायदे

बेस्ट फ्रेंड से शादी करने के होते हैं ये 5 बड़े फायदे

एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी के साथ 10 मई को शादी के बंधन में बंध गई हैं। अचानक आई शादी की खबर से उनके फैंस हैरान तो हो गए लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की सुन्दर तस्वीरें आते ही सभी ने उन्हें बधाई दी। नेहा के ब्राइडल लुक को खूब पसंद किया गया। नेहा और अंगद लंबे समय से एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे, और आखिरकार अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। बेस्ट फ्रेंड से शादी करने के क्या फायदे होते हैं, आइए आपको बताते हैं। 

1. पास्ट लाइफ जानते हैं

बेस्ट फ्रेंड एक दूसरे से हर बात शेयर करते हैं। अतीत हो या आने वाले कल की प्लानिंग, दोनों की लाइफ का कोई भी पहलू एक दूसरे से छिपा नहीं होता है। बेस्ट फ्रेंड से शादी करके आप उनके फीलिंग समझते हैं और यदि उनका पास्ट बुरा रहा है तो उन्हें एक अच्छा कल देने की कोशिश करते हैं।

2. कम्फर्टेबल हैं

किसी अजनबी के साथ शादी करने का फैसला लेना और फिर लंबे समय के बाद उसके स्वभाव को समझ पाना। इसकी बजाय अगर बेस्ट फ्रेंड से शादी करें तो स्वभाव पहले से ही मालूम होता है और दोनों एक दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल भी होते हैं। 

3. मूड की पूरी समझ

बेस्ट फ्रेंड्स एक दूसरे के मूड को बखूबी समझ जाते हैं। कब मूड अच्छा है, किस बात पर गुस्सा होते हैं, कौन सी बात पसंद नहीं आई। इस सबको पहले से ही जान जाते हैं। इससे शादीशुदा जिंदगी को आसानी से स्टार्ट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: पति रोजाना करे ये 9 काम, पत्नी जिंदगी भर रहेगी उस पर लट्टू

4. बातें शेयर कर सकते हैं

बेस्ट फ्रेंड्स के बीच के दोस्त भी कॉमन होते हैं। तो अगर कोई बात शेयर करनी हो या गॉसिप करनी हो तो उसका भी अलग ही मजा है। इस तरह से किसी बाहरी दोस्त की जरूरत नहीं पड़ती। अपने ही लाइफ पार्टनर के साथ हर बात शेयर की जा सकती है। 

5. एक्साइटमेंट से भरपूर

बेस्ट फ्रेंड के साथ आप कहीं भी जाएं, वह पल एक्साइटमेंट से भरपूर ही होता है। और शादी के बाद उस फ्रेंड का रोमांटिक रूप देख पाना इस बात से रिश्ते में एक्साइटमेंट और भी भर जाती है। 

Web Title: Benefits of marrying your best friend in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे