डियर ब्वॉयज, पहली मुलाकात में आप लोगों की इन 5 बातों को नोटिस करती हैं लड़कियां

By गुलनीत कौर | Published: July 9, 2018 04:06 PM2018-07-09T16:06:08+5:302018-07-09T16:56:00+5:30

पहली मुलाकात में अगर आप लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो अपनी और उसकी फैमिली के बारे में जरूर बात करें।

5 things every girl notice in boys in first meeting | डियर ब्वॉयज, पहली मुलाकात में आप लोगों की इन 5 बातों को नोटिस करती हैं लड़कियां

डियर ब्वॉयज, पहली मुलाकात में आप लोगों की इन 5 बातों को नोटिस करती हैं लड़कियां

आजकल लड़कियां भी लड़कों से कुछ कम नहीं हैं। बात करियर में खुद को प्रूव करने की हो या फिर अपनी पसंद से पार्टनर को सिलेक्ट करने की हो, लड़कियां हर बात में माहिर हैं। इसलिए खुद आगे बढ़कर लड़कों से बात करने, उनसे मिलने और उन्हें प्रपोज तक करने की हिम्मत रखती हैं लड़कियां। आज हम आपको बताएंगे कि लड़कियां पहली मुलाकात में लड़कों की किन बातों को नोटिस करती हैं। अगर आप इन सभी बातों में उन्हें पॉजिटिव इम्प्रैशन दे पाए, तो हो सकता है आप भी किसी परफेक्ट लड़की को अपनी पार्टनर बनाने में सफल हो जाएंगे। 

1. बॉडी लैंग्वेज- पहली मुलाकात में लड़कियां बहुत ध्यान से लड़कों की बॉडी लैंग्वेज को देखती हैं। अगर पहली डेट रेस्टोरेंट में है तो वे ध्यान देती हैं कि लड़का किस तरह चलकर उनके पास आ रहा है। किस पोजीशन में बैठ रहा है। उसके हाथ-पांव की मूवमेंट से अंदाजा लगा लेती हैं कि लड़के में कितना कांफिडेंस है। उसकी आंखों की मूवमेंट से उसकी सोच पड़ लेती हैं।

2. बात करने का अंदाज- रिलेशनशिप के कुछ सालों के बाद लड़का किस तरह से बात कर रहा है, इस बात से लड़कियों को अधिक फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन पहली मुलाकात में लड़के के बात करने का सलीका। लड़की से या रेस्टोरेंट के वेटर से भी तू-तड़ाक से बात कर रहा है या सलीके से, इन सभी बातों को नोटिस करती हैं लड़कियां। 

3. दिखावा- कुछ लड़के पहली डेट पर ब्रांडेड कपड़े, एक्सेसरीज पहनकर आते हैं। लड़की के सामने बैठकर बार-बार उन चीजों का दिखावा करते हैं। अपनी बातों में भी अपने स्टेटस और ब्रांड्स की बात करते हैं। इन बातों से लड़की लड़के के बेसिक स्वभाव का अंदाजा लगाती है। वह समझ जाती है कि लड़का घमंडी है और केवल दिखावे की जिंदगी जीता है। ऐसे लड़कों को पहली मुलाक़ात में रिजेक्ट कर देती हैं लड़कियां।

अगर गर्लफ्रेंड है सेंसिटिव तो भूल से भी ना कहें ये 5 बातें, नतीजा होगा बुरा

4. जो परिवार की बात करे- पहली मुलाकात में अगर आप लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो अपनी और उसकी फैमिली के बारे में जरूर बात करें। आप अपनी फैमिली के कितने क्लोज हैं और उसकी फैमली में कौन-कौन है, वो किसके क्लोज है। इन बातों से उसे यह एहसास होगा कि आप परिवार को अहमियत देते हैं। 

5. मामाज ब्वॉयज- पहली मुलाकात में लड़का अगर अपनी मां के बार में ज्यादा बातें करें, उसके एजरूरत से अधिक तारीफ करे तो लड़की समझ जाती है कि यह 'मां का लाडला' है। ऐसे लड़कों से रिश्ता बढ़ाने में कम दिलचस्पी रखती हैं लड़कियां। 

Web Title: 5 things every girl notice in boys in first meeting

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे