आप दोनों के बीच प्यार खत्म हो गया है, बताते हैं ये 5 संकेत

By गुलनीत कौर | Published: February 16, 2019 01:52 PM2019-02-16T13:52:44+5:302019-02-16T13:52:44+5:30

अगर आप दोनों को अकेले में से बिताने का मौक़ा मिले, फिर भी आप दोनों एक दूसरे की कंपनी को एन्जॉय नहीं कर पाते हैं, तो समझ जाएं कि रिश्ता आख़िरी मोड़ पर है। यह एक निगेटिव साइन है।

5 major signs that shows there is no love in your relationship now | आप दोनों के बीच प्यार खत्म हो गया है, बताते हैं ये 5 संकेत

आप दोनों के बीच प्यार खत्म हो गया है, बताते हैं ये 5 संकेत

रिश्ते में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जब लगता है कि सब खत्म हो गया। अब प्यार नहीं बचा है। लेकिन आपकी सोच आपको सही इशारा दे रही है या फिर यह महज एक ग़लतफहमी है। इसे दूर करने के लिए हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जिससे आप जान पाएंगे कि रिश्ते में प्यार बचा हिया या नहीं। अगर इन संकेतों में से आधे भी संकेत आपके रिश्ते में हैं, तो आपको चौकन्ने हो जाना चाहिए।

1) पहले जैसा उत्साह नहीं

रिश्ते की शुरुआत में कपल्स में दोनों को एक दूसरे के लिए उत्साह होता है। भावनाएं हों या शारीरिक जुड़ाव, हर चीज में उत्साह होता है। लेकिन अगर यह उत्साह बिलकुल ही खत्म हो गया है तो यह एक बुरा संकेत है। यह तब होता है जब मन से पार्टनर को लेकर कोई इच्छा नहीं रहती है।

2) उसके साथ होने के लिए वजह चाहिए

एक वक्त था जब बिना वजह उसका साथ चाहिए था। हर पल वह साथ रहे, आसपास रहे, यह इच्छा होती थी। लेकिन आज उसके साथ रहना है या नहीं, इसके लिए कोई ठोस कारण चाहिए। ऐसे में हम परिवार या अपने बच्चों को बहाना बनाते हैं। एल्किन दिल से उनके साथ नहीं होते।

यह भी पढ़ें: राशि अनुसार जानें पार्टनर की वो 'बुरी बात' जिसे बदलना है मुश्किल

3) उनसे बोर हो चुके हैं

उत्साह की कमी के कारण रिश्ते में बोरियत आना लाजमी है। लेकिन अगर आप दोनों को अकेले में से बिताने का मौक़ा मिले, फिर भी आप दोनों एक दूसरे की कंपनी को एन्जॉय नहीं कर पाते हैं, तो समझ जाएं कि रिश्ता आख़िरी मोड़ पर है। यह एक निगेटिव साइन है।

4) विश्वास नहीं रहा

बड़ी बातें तो छोड़ ही दें। अब आपको उनके छोटी सी बात पर भी विश्वास नहीं होता है। हर बात पर शक होता है। कहीं वे आपकी सोच के विरूद्ध तो नहीं चल रहे। कहीं किसी और के साथ तो नहीं। विश्वास की कमी के कारण आपका रिश्ता खोखला हो गया है। और बिना विश्वास के कोई भी रिश्ता अधिक समय तक नहीं चलता है।

5) झगड़े होते हैं लेकिन सुलझाते नहीं

क्योंकि अब पार्टनर की कोई बात नहीं पसंद इसलिए हर बात पर झगड़ा होता है। कई बार हम बिना मतलब के भी झगड़ा करते हैं। और झगड़ा होने के बाद उसे सुलझाने के लिए पार्टनर से बात करने तक का मन नहीं करता है। यह साफ दर्शाता है कि ना आपको उनकी जरूरत है और ना ही रिश्ते में कुछ ठीक करना चाहते हैं। 

Web Title: 5 major signs that shows there is no love in your relationship now

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे