शादी के बाद लड़कियों को इन 5 बातों का होता है बेहद पछतावा, जाने लें आप भी

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: November 3, 2019 07:16 AM2019-11-03T07:16:04+5:302019-11-04T09:52:03+5:30

शादी के बाद एक छत के नीचे रहने के बाद उसका असली मतलब समझ आता है। ऐसे में कई बार लड़कियां शादी को लेकर मन ही मन पछतावा भी करती हैं। हम इस खबर में आपको बताएंगे ऐसी कुछ बातें जिसे शादी के बाद हर लड़की को पछतावा होता है।

5 Biggest regrets Most Women have after Marriage, Marriage tips for women | शादी के बाद लड़कियों को इन 5 बातों का होता है बेहद पछतावा, जाने लें आप भी

शादी के बाद लड़कियों को इन 5 बातों का होता है बेहद पछतावा

Highlightsशादी के बाद पति और ससुराल वालों को केवल खुश रखना ही चैलेंज नहीं होता हैशादी से पहले लड़कियों को कोई काम का प्रेशर नहीं रहता है लेकिन शादी के बाद घर और बाहर दोनों को मैनेज करना पड़ता है

शादी हर लड़की का एक खूबसूरत सपना होता है। शादी के लिए वो ऐसे लड़के की तलाश करती है जो उसका और उसके परिवार का ख्याल रखें, जो उसकी जरूरतों को बिना बोले समझ जाएं। लेकिन शादी के सपने सजाना जितना आसान होता है, उसे निभाना भी उतना ही कठिन। शादी के बाद हर लड़की को ससुराल में रहने के बाद कुछ बातों का पछतावा होता है।

भले ही शादी लड़की की पसंद से हुई हो लेकिन शादी के बाद एक छत के नीचे रहने के बाद उसका असली मतलब समझ आता है। ऐसे में कई बार लड़कियां शादी को लेकर मन ही मन पछतावा भी करती हैं। हम इस खबर में आपको बताएंगे ऐसी कुछ बातें जिसे शादी के बाद हर लड़की को पछतावा होता है।

फ्रीडम का जाना

हर इंसान को अपनी आसानी पसंद होती है। लेकिन शादी के बाद वही आजादी लड़कियों की कहीं न कहीं कम हो जाती है। लड़कियां जिस तरह से अपने घर में रहती हैं, वैसे ससुराल में नहीं रह सकती।

उन्हें हर छोटी-बड़ी बातों के लिए अपने पति या ससुराल वालों से परमिशन लेनी होती है। जबकि लड़की के मायके में वह अपनी मर्जी के मुताबिक चीजें करती हैं। ऐसे में लड़कियों के मन में यहीं ख्याल आता है कि उन्होनें शादी नहीं की होती तो ही अच्छा था।

करियर

शादी के बाद अक्सर कई बार करियर बनाने में कई प्रॉब्लम आती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद लड़कियां कहीं भी किसी भी शहर जॉब कर सकती है लेकिन शादी के बाद आपको पति के साथ ही उस शहर में रहना पड़ेगा।

इसके साथ ही शादी से पहले आपके ऊपर घर की जिम्मेदारी नहीं होती लेकिन शादी के बाद आपको ससुराल की जिम्मेदारियां भी निभानी होती है। ऐसे में करियर पर फोकस कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

कामकाज

शादी से पहले लड़कियों को कोई काम का प्रेशर नहीं रहता है लेकिन शादी के बाद घर और बाहर दोनों को मैनेज करना पड़ता है। अगर परिवार बड़ा हो तो काम भी ज्यादा होता है। ऐसे में लड़कियों को ससुराल में जाकर कामकाज के मामले में काफी मुश्किलें आती है। ऐसे में लड़कियों को यह महसूस होता है कि काश उन्होनें शादी नहीं की होती तो अच्छा होता।

पर्सनल स्पेस नहीं

शादी से पहले लड़कियां अपने हिसाब से जिदंगी जीती हैं और उनकी लाइफ में दूसरों की दखल ना के बराबर होता है। लेकिन शादी के बाद हालात बिल्कुल अलग होते हैं। हर छोटी से बड़ी बात में जीवनसाथी और ससुराल वालों का दखल होना, उनका परामर्श होना सामान्य होता है। लेकिन कई बार इन बातों से परेशानी होने लगती है।

खुद को बदलना

शादी के बाद पति और ससुराल वालों को केवल खुश रखना ही चैलेंज नहीं होता है। खुद को हर पल बदलते रहना भी निरंतर आने वाली चुनौतियों में से एक होता है। हर बात पर समझौता करना और दूसरों के हिसाब से खुद में बदलाव लाना। ऐसी परिस्थितियों में फंस जाने के बाद लड़कियां पछताती हैं।

Web Title: 5 Biggest regrets Most Women have after Marriage, Marriage tips for women

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे