Assembly Elections 2023: "भाजपा 'गांधी परिवार' के रोग से ग्रस्त है, इसलिए झूठे आरोप लगाती है", अशोक गहलोत ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: November 16, 2023 03:17 PM2023-11-16T15:17:49+5:302023-11-16T15:22:35+5:30

राजस्थान में चल रहे विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वो गांधी परिवार को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रसित है। 

Assembly Elections 2023: "BJP is so obsessed with the Gandhi family that it only keeps making false allegations", said Ashok Gehlot | Assembly Elections 2023: "भाजपा 'गांधी परिवार' के रोग से ग्रस्त है, इसलिए झूठे आरोप लगाती है", अशोक गहलोत ने कहा

फाइल फोटो

Highlightsअशोक गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वो गांधी परिवार को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रसित हैभाजपा गांधी परिवार पर झूठे आरोप लगाकर उसे बदनाम करने का प्रयास करती हैभाजपा 'गांधी परिवार' से रोग से ग्रस्त हैं, जबकि गांधी परिवार को कभी किसी पद का मोह नहीं रहा

जयपुर: राजस्थान में चुनावी प्रचार पूरे शबाब पर है, सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा सत्ता पर काबिज होने के लिए वोटरों के बीच पूरजोर तरीके से कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वो गांधी परिवार को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रसित है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम गहलोत ने जयपुर में कहा, "भारतीय जनता पार्टी का केवल एक लक्ष्य है और वो है "गांधी परिवार" को निशाना बनाना। भाजपा उस गांधी परिवार पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास करती है, जिसकी इस देश में सबसे अधिक विश्वसनीयता है।"

उन्होंने कहा, "भाजपा वाले कुछ नहीं कहेंगे, बस झूठे आरोप लगाते हैं। वो केवल और केवल 'गांधी परिवार' से रोग से ग्रस्त हैं। इतिहास गवाह है कि पिछले 30 वर्षों से गांधी परिवार से कोई भी प्रधानमंत्री नहीं बना है। गांधी परिवार पद का मोह नहीं रखता है। कांग्रेस में भी वो सिर्फ पार्टी का प्रबंधन कर रहे हैं।''

गांधी परिवार की आलोचना करने के लिए भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए सीएम गहलोत ने कहा, "आखिर गांधी परिवार से भाजपा को इतनी पीड़ा क्यों होती है, पता नहीं उन्हें परेशानी क्यों होती है? वे उन्हें क्यों निशाना बनाते हैं। दरअसल भाजपा वाले गांधी परिवार से डरते हैं और इसका सीधा मतलब है इस परिवार की देश में सबसे ज्यादा विश्वसनीयता है।''

मालूम हो कि बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे सूबे में बदलाव की बयार चल रही है और राज्य की जनता कांग्रेस शासन से तंग आ चुकी है।

उन्होंने कहा, "यह बात पूरा राजस्थान कह रहा है, कांग्रेस प्रदेश से बाहर जा रही है और भाजपा की सरकार आ रही है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सफाया हो गया है और अब राजस्थान की बारी है। ठीक वैसे ही जैसे हमारी माताएं-बहनें हर घर को साफ करती हैं दिवाली के दौरान घर के कोने-कोने से, ठीक उसी तरह, हमें भी राज्य के हर कोने से कांग्रेस का सफाया करना है।''

मालूम हो कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Web Title: Assembly Elections 2023: "BJP is so obsessed with the Gandhi family that it only keeps making false allegations", said Ashok Gehlot

राजस्थान से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे