लाइव न्यूज़ :

नोटबंदी को लेकर यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, नारे लगाए, कहा- मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था पर चोट की

By भाषा | Updated: November 8, 2019 15:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को राष्ट्र के नाम संदेश में घोषणा की थी कि 500 और 1000 के नोट अब प्रचलन से बाहर हो जाएंगे। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे और उन्होंने हाथों में तख्तियां और भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के झंडे ले रखे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के कर्मचारियों ने इन्हें संसद मार्ग पर आरबीआई की इमारत से कुछ मीटर पहले ही रोक दिया।युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा, “यह प्रदर्शन मोदी सरकार से नोटबंदी को लागू करने के लिये माफी मंगवाने के वास्ते था।

मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर उसकी आलोचना करते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां रिजर्व बैंक के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को राष्ट्र के नाम संदेश में घोषणा की थी कि 500 और 1000 के नोट अब प्रचलन से बाहर हो जाएंगे। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे और उन्होंने हाथों में तख्तियां और भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के झंडे ले रखे थे।

दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों ने इन्हें संसद मार्ग पर आरबीआई की इमारत से कुछ मीटर पहले ही रोक दिया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा, “यह प्रदर्शन मोदी सरकार से नोटबंदी को लागू करने के लिये माफी मंगवाने के वास्ते था। नोटबंदी का कदम भारतीय अर्थव्यवस्था पर खुद की गई चोट था।”

उन्होंने कहा कि तीन साल बाद भी अर्थव्यवस्था “नोटबंदी के झटके” से उबर नहीं पाई है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमरीश रंजन पांडे ने कहा कि नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर युवा कांग्रेस देश भर में ‘काला दिवस’ मना रही है। पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री को कम से कम उन परिवारों के लोगों से माफी मांगनी चाहिए “जिनकी नोटबंदी के कारण हुई मुश्किलों के दौरान मौत हो गई।” 

टॅग्स :इंडियानोटबंदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा