लाइव न्यूज़ :

मंगल पांडेय की जन्मतिथि में सुधार के लिए विकिपीडिया को बोलेगी योगी सरकार

By भाषा | Updated: July 21, 2020 16:50 IST

विकिपीडिया पर मंगल पांडेय की जन्मतिथि 19 जुलाई 1827 दी गयी है जबकि उनकी वास्तविक जन्मतिथि 30 जनवरी 1831 है

Open in App
ठळक मुद्दे बेसिक शिक्षा परिषद की पुस्तक में शहीद मंगल पांडेय की जयंती 30 जनवरी 1831 ही हैमंगल पांडेय का जन्म बलिया जनपद का नगवा गांव में हुआ था

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रथम स्वाधीनता संग्राम के पहले शहीद सपूत मंगल पांडेय की गलत जन्मतिथि लिखे जाने को लेकर अभिलेखों के जरिये विकिपीडिया मुख्यालय से सम्पर्क कर भूल सुधार के लिये कहेगी । सरकार के एक मंत्री इसकी जानकारी दी । सूबे के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने मंगलवार को कहा कि विकिपीडिया पर शहीद मंगल पांडेय की गलत जन्मतिथि अंकित होने के कारण उनकी जयंती को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

उन्होंने कहा कि विकिपीडिया पर मंगल पांडेय की जन्मतिथि 19 जुलाई 1827 दी गयी है जबकि उनकी वास्तविक जन्मतिथि 30 जनवरी 1831 है। शुक्ल ने बताया कि उन्होंने शहीद मंगल पांडेय के वंशजों से जन्म से सम्बन्धित प्रमाण प्राप्त कर लिया है। वह बुधवार को इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देंगे। इसके बाद योगी सरकार की तरफ से विकिपीडिया मुख्यालय को मंगल पांडेय के जन्म से सम्बन्धित सभी प्रमाण और उनके वारिसों का पत्र भेजकर जन्मतिथि ठीक करने की पहल की जायेगी। उन्होंने दावा किया कि अगले वर्ष से पूरे देश में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के पहले अमर सेनानी की जयंती 30 जनवरी को ही मनायी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में विभिन्न जानकारियां हासिल करने के लिये काफी इस्तेमाल की जाने वाली आनलाइन एनसाइक्लोपीडिया 'विकिपीडिया' पर मंगल पांडेय की जन्मतिथि 19 जुलाई 1827 लिखी है। शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव जिले के नगवा में मंगल पांडेय की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के लिए स्थापित 'शहीद मंगल पांडेय विचार मंच' के अध्यक्ष कृष्ण कांत पाठक ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद की पुस्तक में शहीद मंगल पांडेय की जयंती 30 जनवरी 1831, जन्म स्थान बलिया जनपद का नगवा गांव ही दर्शाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकिपीडिया देश के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के प्रथम सेनानी मंगल पांडेय के जीवन चरित्र और इतिहास के साथ खिलवाड़ कर रहा है। 

टॅग्स :हिस्ट्रीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा