लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों पर चुप क्यों हैं: कांग्रेस नेता ने किया सवाल

By अनुराग आनंद | Updated: February 18, 2021 07:44 IST

पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर 27 फरवरी 2012 को अभिनेता अक्षय कुमार ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला था, लेकिन अब जब पेट्रोल व डीजल की कीमत 100 के पार है तो अक्षय कुमार की चुप्पी पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम न बढ़े, दाम कम हो यह सबकी इच्छा है।पेट्रोल-डीजल के दामों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह पर जमकर हमला बोला है।

मुंबई:  महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने अमिताभ बच्चन एवं अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड कलाकारों से सवाल किया कि संप्रग सरकार में ईंधन की बढ़ती कीमतों पर ट्वीट करने वाले ये कलाकार अब चुप क्यों हैं। पटोले ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बच्चन और कुमार जैसे सितारों ने तब ट्वीट किए थे, जब पेट्रोल की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर हो गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अब इसकी कीमत करीब 100 रुपए प्रति लीटर है। वे चुप क्यों हैं? क्या उनमें तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग सरकार लोकतांत्रिक तरीके से काम करती थी, इसलिए वे इसकी आलोचना कर सकते थे। पटोले ने आमजन को राहत देने के लिए पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम कम किए जाने की अपील की। 

अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार ने पेट्रोल की कीमत को लेकर कांग्रेस पर हमला किया था, इसलिए अब कांग्रेस नेता भी हमलावर हैं-

पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर कई अभिनेता जैसे अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार व अनुपम खेर को लोग इन दिनों ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इन्होंने पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमत पर 2012 में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला था लेकिन अब जब कीमत शतक लगा चुका है तो लोग इन लोगों की चुप्पी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता ने भी अभिनेताओं की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। 

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर क्या बोले नीतीश कुमार-

पत्रकारों द्वारा डीजल और पेट्रेाल के मूल्यों में हुई वृद्धि के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि दाम न बढ़े, दाम कम हो यह सबकी इच्छा है। अभी तो दाम जरूर बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर इसके दाम कम हो जाते तो सबको अच्छा लगता। मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि आप तो इलेक्ट्रिक कार से चलते हैं, तब उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल के वाहन से चलने से पर्यावरण पर कुछ न कुछ असर तो पड़ता ही है। इलेक्ट्रिक वाहन से कुछ नुकसान नहीं पहुंचता है। उन्होंने कहा कि हमलोगों की ऐसी इच्छा है और पर्यावरण को ध्यान में रखकर ही ऐसे कदम उठाए गए हैं।

पेट्रोल-डीजल कीमतों पर कमलनाथ ने भी शिवराज सरकार पर किया हमला-

पेट्रोल-डीजल के दामों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सिंह पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें आसमान छूती जा रही हैं, जनता राहत की मांग कर रही है, लेकिन केंद्र पर इसका कोई असर नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि विपक्ष में भाजपा के लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विरोधस्वरुप खूब साइकिल चलाते थे, बैल गाड़ी यात्रा निकालते थे, आज अनकी साइकिलें गायब हैं, विरोध प्रदर्शन गायब हैं?

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :पेट्रोलअक्षय कुमारअमिताभ बच्चनकांग्रेसनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा