लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार के मंत्री 6 माह में क्या काम किए, पीएम मोदी कर रहे हैं समीक्षा, कुछ खास मंत्रालय पर नजर

By भाषा | Updated: December 21, 2019 15:00 IST

सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक शाम तक चलने की संभावना है और इस दौरान मंत्रालय अपने विभिन्न निर्णयों पर संक्षिप्त प्रस्तुति दे रहे हैं। इसमें मुख्य जोर कृषि, ग्रामीण विकास और सामाजिक क्षेत्र पर है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब नागरिकता संशेधन कानून और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देयह पता नहीं चला है कि बैठक में यह मुद्दा उठा या नहीं।सूत्रों ने बताया कि आमतौर पर मंत्रिपरिषद् की बैठक प्रत्येक महीने कैबिनेट की बैठक के बाद होती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती छह महीने के दौरान विभिन्न मंत्रालयों द्वारा किये गए कार्य की समीक्षा कर रहे हैं।

सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक शाम तक चलने की संभावना है और इस दौरान मंत्रालय अपने विभिन्न निर्णयों पर संक्षिप्त प्रस्तुति दे रहे हैं। इसमें मुख्य जोर कृषि, ग्रामीण विकास और सामाजिक क्षेत्र पर है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब नागरिकता संशेधन कानून और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

हालांकि, यह पता नहीं चला है कि बैठक में यह मुद्दा उठा या नहीं। सूत्रों ने बताया कि आमतौर पर मंत्रिपरिषद् की बैठक प्रत्येक महीने कैबिनेट की बैठक के बाद होती है, लेकिन इस बार यह बैठक अलग से हो रही है। नियमित कैबिनेट बैठक 24 दिसंबर को होगी।

पिछले कुछ सप्ताहों में प्रधानमंत्री ने कैबिनेट की बैठक के दौरान सरकार की नीतियों को लागू करने को लेकर विभिन्न मंत्रालयों की ओर से हुई प्रगति की समीक्षा की है। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत सरकार बड़े जनादेश के साथ सत्ता में आई और नवंबर में उसके छह महीने पूरे हुए हैं।

टॅग्स :इंडियामोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा