लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में जून में बेरोजगारी दर 6.5 प्रतिशत, राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: July 5, 2020 03:23 IST

देश में बेरोजगारी की दर मई के 23.5 प्रतिशत से घटकर जून में 11 प्रतिशत पर आ गई और इसकी वजह बंद की पाबंदियों में मिली ढील और आर्थिक गतिविधियों का फिर से शुरू होना है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में की बेरोजगारी दर जून में 6.5 प्रतिशत थी।उन्होंने कहा कि नुकसान से निपटने के लिये अपनाई गई आर्थिक रणनीति का नतीजा है।

कोलकाता।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि राज्य की बेरोजगारी दर जून में 6.5 प्रतिशत थी जो राष्ट्रीय औसत से ‘काफी बेहतर’ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल की बेरोजगारी दर पिछले महीने 6.5 प्रतिशत थी जबकि देश में यह आंकड़ा 11 प्रतिशत था।

बनर्जी ने कहा कि यह राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 और चक्रवात अंफान से हुए नुकसान से निपटने के लिये अपनाई गई आर्थिक रणनीति का नतीजा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “हमनें कोविड-19 और अम्फान से हुई बर्बादी से निपटने के लिये मजबूत आर्थिक रणनीति लागू की। सबूत पश्चिम बंगाल की बेरोजगारी दर में निहित है जो सीएमआईई के मुताबिक, जून में 6.5 प्रतिशत थी और यह देश की 11 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश की 9.6 प्रतिशत और हरियाणा के 33.6 प्रतिशत बेरोजगारी दर से से काफी बेहतर है।”

राज्य सरकार ने एक जून से चाय बगानों और जूट मिलों में शत प्रतिशत कर्मचारियों की तैनाती की इजाजत दी थी। कारोबारी प्रतिष्ठानों, विनिर्माण इकाइयों और व्यापारियों को सामाजिक दूरी के नियमों और सुरक्षा मानकों के सख्ती से अनुपालन के साथ गतिविधियां शुरू करने की हरी झंडी दे दी गई थी जबकि करीब दो महीने के अंतराल के बाद आठ जून को राज्य में शॉपिंग मॉल और रेस्तरां के संचालन की इजाजत दी गई थी। राज्य सरकार ने कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

सीएमआईई द्वारा बुधवार को जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बेरोजगारी की दर मई के 23.5 प्रतिशत से घटकर जून में 11 प्रतिशत पर आ गई और इसकी वजह बंद की पाबंदियों में मिली ढील और आर्थिक गतिविधियों का फिर से शुरू होना है।

सीएमआईई की रिपोर्ट कहती है कि पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी दर मई के 17 प्रतिशत से घटकर जून में घटकर 6.5 प्रतिशत रह गई। आंकड़ों के मुताबिक देश में शहरी बेरोजगारी की दर 12.2 प्रतिशत और ग्रामीण इलाके में बेरोजगारी की दर 10.52 प्रतिशत बनी हुई है।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?