लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने लंदन में की मीडिया से बात, कहा- 30 सालों से मेरा परिवार सत्ता से बाहर है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 25, 2018 20:47 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर हैं। राहुल ब्रिटेन से पहले जर्मनी गये थे।

Open in App

लंदन, 25 अगस्त:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में पत्रकारों के पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि उनका परिवार करीब 30 सालों से सत्ता से बाहर है।

राहुल गांधी ने कहा कि वो गांधी परिवार से आते हैं लेकिन उनके बारे में राय बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर उनके विचारों को तवज्जो दी जानी चाहिए न कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि को।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ब्रिटेन की राजधानी में शनिवार को भारतीय पत्रकार संघ के कार्यक्रम में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन तलाक, डोकलाम और साल 2019 के लोक सभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने को लेकर पत्रकारों के सवालों के उत्तर दिये।

तीन तलाक के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी को एक बार में तीन तलाक को आपराधिक कृत्य बनाये जाने पर एतराज है। राहुल ने कहा, "लेकिन हमने कोई पत्थर की दीवार नहीं खड़ी की है। हमारी चिंता केवल इसे आपराधिक बनाया जाना है।"

राहुल गांधी का डोकलाम पर जवाब

डोकलाम से जुड़े एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि चीनी सैनिक डोकलाम में अब भी मौजूद है। राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने डोकलाम इलाके में भारी निर्माण कर लिया है।

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने संसदीय समिति के विशेषाधिकार की गोपनीयता का हवाला देकर इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।

राहुल गांधी ने डोकलाम के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी हाल ही में चीन गये थे लेकिन उन्होंने डोकलाम पर चर्चा नहीं की।

राहुल ने कहा, "...कोई आपके गाल पर थप्पड़ मारता है और आप इसे नॉन-एजेंडा चर्चा कहते हैं।"

अगला प्रधानमंत्री बनने के एजेंडे पर

राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या वो खुद को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखते हैं?

इसपर राहुल ने कहा, "मेरे ऐसी सोच नहीं है। मैं खुद को एक वैचारिक युद्ध लड़ते देख रहा हूँ और मेरे अंदर ये बदलाव साल 2014 के बाद आया है। मुझे अहसास हुआ कि भारतीय राज्य और भारतीय सोच को खतरा है और मैं इसे बचा रहा हूँ।"

 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल