उत्तर प्रदेशः उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, आबादी के हिसाब से बने श्मशान और कब्रिस्तान

By भाषा | Published: October 26, 2020 08:28 PM2020-10-26T20:28:46+5:302020-10-26T20:28:46+5:30

साक्षी महाराज ने बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार के समर्थन में फतेहपुर चौरासी ब्लाक क्षेत्र में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आबादी के हिसाब से ही कब्रिस्तान और श्मशान होने चाहिये।

Uttar Pradesh Unnao BJP MP Sakshi Maharaj cremation cemeteries built according population | उत्तर प्रदेशः उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, आबादी के हिसाब से बने श्मशान और कब्रिस्तान

लोगों ने जब मजबूरी होने की बात कही तो सांसद साक्षी महाराज ने कहा ''मजबूरी कुछ भी नहीं है। (file photo)

Highlightsसाक्षी महाराज ने सोमवार को कहा कि आबादी के हिसाब से ही श्मशान और कब्रिस्तान बनाये जाने की जरूरत है।सांसद साक्षी महाराज ने कहा ''मजबूरी कुछ भी नहीं है। बस, हमारे धैर्य और शालीनता की परीक्षा न ली जाए।''जब चप्पे चप्पे पर पुलिस थी, लखनऊ में कोई घुस नहीं सकता था तब अमर शहीद गुलाब सिंह को किसने बुद्धि दी होगी।

उन्नावः अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार को कहा कि आबादी के हिसाब से ही श्मशान और कब्रिस्तान बनाये जाने की जरूरत है।

साक्षी महाराज ने बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार के समर्थन में फतेहपुर चौरासी ब्लाक क्षेत्र में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आबादी के हिसाब से ही कब्रिस्तान और श्मशान होने चाहिये।

उन्होंने कहा ''अगर किसी गांव में एक भी मुसलमान होता है तो वहां कब्रिस्तान बहुत बड़ा होता है। वहीं आप लोग खेत की मेड़ या गंगा के किनारे दाह संस्कार करते हैं। क्या यह घोर अन्याय नहीं है?'' लोगों ने जब मजबूरी होने की बात कही तो सांसद साक्षी महाराज ने कहा ''मजबूरी कुछ भी नहीं है। बस, हमारे धैर्य और शालीनता की परीक्षा न ली जाए।''

भाजपा सांसद ने उदाहरण पेश करते हुए कहा ''जब चप्पे चप्पे पर पुलिस थी, लखनऊ में कोई घुस नहीं सकता था तब अमर शहीद गुलाब सिंह को किसने बुद्धि दी होगी। वह तो पढ़े—लिखे भी नहीं थे। उस दौर में उन्होंने चुपचाप जाकर लखनऊ में झण्डा फहराया था।'' 

Web Title: Uttar Pradesh Unnao BJP MP Sakshi Maharaj cremation cemeteries built according population

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे