लाइव न्यूज़ :

मायावती ने बताया सपा-बसपा गठबंधन को अफवाह, कहा- बीजेपी को हराना हमारा लक्ष्य

By स्वाति सिंह | Updated: March 5, 2018 00:37 IST

मायावती रविवार को खुद मीडिया के सामने आई और कहा कि बसपा ने कर्नाटक के अलावा किसी अन्य राज्य में किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं किया है।

Open in App

लखनऊ, 4 मार्च: सपा-बसपा में गठबंधन की खबरों को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सिरे से खारिज किया है। मायावती रविवार को खुद मीडिया के सामने आई और कहा कि बसपा ने कर्नाटक के अलावा किसी अन्य राज्य में किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उप्र में सपा के साथ बसपा का गठबंधन होने की बात पूरी तरह से झूठी और आधारहीन है। मायावती ने स्पष्ट कहा है कि फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उनकी पार्टी भाजपा को हराने वाले उम्मीदवार का समर्थन करेगी। 

मायावती ने कहा कि यदि यहां गठबंधन होगा तो गुपचुप नहीं होगा, बल्कि खुलकर होगा और इसकी जानकारी सबसे पहले मीडिया को ही दी जाएगी। फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव में सपा को समर्थन की बात पर मायावती ने कहा कि इन दोनों सीटों पर बसपा ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कार्यकताओं को निर्देश दिया है कि वे भाजपा को हराने वाले उम्मीदवार के लिए मेहनत करें। चाहे सपा के हों या किसी दूसरी विपक्षी पार्टी के, लक्ष्य सिर्फ भाजपा को हराना है।"

गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का संसदीय क्षेत्र है। उनके इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने उपेंद्र दत्त शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। यहां से समाजवादी पार्टी ने प्रवीण कुमार निषाद को मैदान में उतारा है। यहां सपा ने निषाद पार्टी और पीस पार्टी के साथ गठबंधन किया है।गोरखपुर और फूलपुर लोक सभा सीट के लिए मतदान 11 मार्च को होगा। चुनावों के परिणाम की घोषणा 14 मार्च को होगी। गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और फूलपुर सीट उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ )

टॅग्स :मायावतीअखिलेश यादवबीएसपीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल