लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की 13 सीटो का चुनाव कार्यक्रम घोषित

By भाषा | Updated: April 3, 2018 16:04 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू द्वारा मंगलवार को जारी बयान के अनुसार विधान परिषद की 13 सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

Open in App

लखनऊ, 3 अप्रैल: उत्तर प्रदेश से खाली हो रही 13 विधानपरिषद की सीटों पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनाव आयोग ने गत सोमवार को तारीखों का एलान किया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू द्वारा मंगलवार को जारी बयान के अनुसार विधान परिषद की 13 सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। नौ से 16 अप्रैल के बीच नामांकन होगा। 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी 19 अप्रैल को हो सकेगी तथा 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना भी 26 अप्रैल को शाम पांच बजे के बाद होगी।

गौरतलब है कि पांच मई 2018 को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत 12 विधानपरिषद सदस्य का कार्यकाल समाप्त होगा, जबकि एक सीट पहले से ही खाली है। इनमें भाजपा के महेंद्र कुमार सिंह और मोहसिन रजा, सपा के अखिलेश यादव, नरेश उत्तम, राजेंद्र चौधरी, मधु गुप्ता, रामसकल गुर्जर, विजय यादव, उमर अली खान, बसपा के विजय प्रताप, सुनील कुमार चित्तौड़ तथा राष्ट्रीय लोकदल के चौधरी मुश्ताक हैं। वहीं, पहले से खाली सीट अंबिका चौधरी की है जिन्होंने सपा से बसपा में जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे