लाइव न्यूज़ :

मॉब लिचिंग पर बोले सीएम योगी- गाय और इंसान दोनों महत्वपूर्ण, राई का पहाड़ बना रही है कांग्रेस

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 25, 2018 17:01 IST

सीएम योगी ने कहा, 'कानून व्यवस्था राज्य का काम है। कांग्रेस की मंशा है कि छोटे मुद्दों को बड़ा बनाकर सिर्फ पेश किया जाएगा लेकिन वह इसमें कभी कामयाब नहीं हो पाएगी।'

Open in App

लखनऊ, 25 जुलाई: देश में कई दिनों से मॉब लिचिंग के मामले देखने को मिल रहे हैं। विपक्ष बार-बार इस मुद्दों को लेकर सरकार पर वार कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉब लिचिंग पर कहा कि बेवजह इन मामलों को तूल दिया जा रहा है। सीएम योगी ने लोगों से सवाल पूछते हुए कहा, आप मॉब लिचिंग की बात करते हैं तो 1984 में क्या हुआ था। कानून व्यवस्था राज्य सरकार का मामला है।

सीएम योगी ने कहा, 'कानून व्यवस्था राज्य का काम है। कांग्रेस की मंशा है कि छोटे मुद्दों को बड़ा बनाकर सिर्फ पेश किया जाएगा लेकिन वह इसमें कभी कामयाब नहीं हो पाएगी।' 

BJP नेता विनय कटियार विवादित बोल, कहा-गौहत्या होगी तो मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ेंगी

सीएम योगी ने कहा, हमारे राज्य में गाय और मनुष्य दोनों महत्वपूर्ण हैं। हम-सबको आपस में मिलक  दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हम हर किसी को सुरक्षा देंगे लेकिन यह हर व्यक्ति, हर समुदाय और हर धर्म की जिम्मेदारी है कि वह एक-दूसरे का सम्मान करें। इंसान महत्वपूर्ण हैं लेकिन गाय भी महत्वपूर्ण है। प्रकृति में दोनों को अपना-अपना महत्व है, दोनों की रक्षा की जानी चाहिए।' संसद में राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को गले लगाने के बारे में योगी ने कहा, पूरे देश ने राहुल गांधी के बचकानी हरकत को खारिज कर दिया है।अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल का भाषण के जरिए कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है।एम योगी ने यह भी 16 महीने में यूपी के सभी राज्यों का दौरा करने की बात पर कहा, 'यह मेरा सौभाग्य है कि मैं पहला ऐसा सीएम हूं, जिसने इतने कम समय में पूरे राज्य का दौरा किया और व्यवस्था को मजबूत किया। इतने कम समय में हम सभी जिलों में गए, 18 कमिश्नरीज की रिव्यू मीटिंग ली और विकास कार्य को आगे बढ़ाया।' देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :योगी आदित्यनाथमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा