ये महज संयोग है? एक बार फिर लालू यादव के साथ ही उनके दो 'सेवक' पहुंचे जेल

By भारती द्विवेदी | Published: January 9, 2018 11:52 AM2018-01-09T11:52:57+5:302018-01-09T13:27:43+5:30

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव चारा घाटोले से जुड़े एक मामले में जेल में हैं।

Two 'servants' reach jail before Lalu to serve him | ये महज संयोग है? एक बार फिर लालू यादव के साथ ही उनके दो 'सेवक' पहुंचे जेल

ये महज संयोग है? एक बार फिर लालू यादव के साथ ही उनके दो 'सेवक' पहुंचे जेल

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जेल में सजा काट रहे बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के दो "सेवक" भी उसी जेल में पहुंच गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार लालू प्रसाद जब पिछली बार जेल गये थे तब भी यही दो लोग अलग-अलग कारणों से जेल पहुंचे थे। चारा घोटाले से जुड़े देवघर ट्रेजरी मामले में जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव इस समय रांची स्थित बिरसा-मुंडा जेल में बंद हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद समेत आठ दोषियों को साढ़े तीन साल कारावास और पाँच लाख रुपये की सजा सुनायी है।

एनडीटीवी की खबरों के मुताबिक पटना के लक्ष्मण महतो और रांची के मदन यादव रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। एनडीटीवी ने दावा किया है कि मदन और लक्ष्मण जेल में लालू यादव की "सेवा" कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों ही उनके खास सेवक हैं, जो कि लालू के खाने-पीने से लेकर दवा तक का ख्याल रखते हैं। 

एनडीटीवी के अनुसार ये मदन यादव और लक्ष्मण महतो के खिलाफ सुमित यादव नाम के एक शख्स ने 10 हजार रुपए छीनने और मारपीट का केस दर्ज कराया था। मामला रांची के डोरडा थाना पहुंचा लेकिन वहां के थाना प्रभारी ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद सुमित ने दूसरे थाने में केस दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद मदन और लक्ष्मण ने कोर्ट में सरडेंर किया और वहां से इनदोनों को रांची के बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया।

Web Title: Two 'servants' reach jail before Lalu to serve him

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे